ईशा की पार्टी ने रंग डाला पूरा बॉलीवुड,फिर भी अंबानी औरतों ने मारी फैशन में बाजी!

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2020 - 11:12 AM (IST)

होली चाहे कुछ दिन बाद हो मगर ईशा अंबानी ने प्री-होली पार्टी देकर सबको सरप्राइज कर दिया है। इस पार्टी में सारे बॉलीवुड सितारें स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। लेकिन फिर भी अंबानी गर्ल्स का जलवा किसी हसीना से कम नहीं रहा। फिर चाहे भाभी श्लोका हो या मां नीता अंबानी, इन सबके सामने जैकलीन, कैटरीना और हुमा सब फिकी पड़ गई। चलिए डालते है होली सेलिब्रेशन में पहुंचे सितारो की लुक पर एक नजर... 



ईशा अंबानी रंगों के प्रिंटेड गाउन में नजर आई। ऐसी ड्रेसेज होली पार्टी के लिए बेस्ट है। 


वहीं भाभी श्लोका वेस्टर्न क्रॉप-टॉप और पैंट्स में नजर आई। उनका लुक स्टाइलिश तो था ही साथ में सबसे अलग। 

अब बात करते है नीता अंबानी कि जोकि गोल्डन अवतार में स्पॉट हुई। सबसे अलग और सबसे जुदा भई होली पार्टी में वो सबसे ज्यादा चमक रही है।


आपको बतादें कि इस पार्टी में प्रियंका और निक जोनस भी शामिल हुए थे। उन्होंने मैचिंग कपड़ों से सबको इम्प्रेस किया। 


जैकलीन फर्नेंडिस फ्लोरल स्कर्ट के साथ फ्लोरल नॉटेड चोली में होली के रंग में खिल कर बाहर आ रही है। 

कैटरीना के स्टाइल के तो क्या कहने, उनके लहंगे की वैस्टबेल्ट पर कुछ लिखा हुआ था जोकि काफी स्टाइलिश था। 


वहीं सोनाली बेंद्रे येलो में तो मानों छा ही गई हो। होली के लिए येलो रंग इतना भी बुरा नहीं है यह सोनाली ने साबित कर ही दिया। 


राजकुमार राव की पत्रलेखा व्हाइट पहरावे में भी किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। 


हुमा कुरेशी का इंडो-वेस्टर्न अवतार देखने लायक था।


अभी-अभी शादी के बंधन में बंधे अरमान जैन भी अपनी वाइफ  के साथ अपनी पहली होली सेलिब्रेट करने आए।वहीं कई और सितारें इस पार्टी में शामिल भी हुए और मस्ती भी की।

 

Content Writer

shipra rana