पति के साथ नाइटवियर में डिनर डेट पर निकली  ईशा अंबानी, सादगी के मुरीद हुए लोग

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2023 - 01:56 PM (IST)

भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी का परिवार अपने बिजनेस के साथ-साथ हाई-फाई लाइफस्टाइल, धार्मिक आदेशों और फैमिली फंक्शन्स के चलते चर्चा में बना  रहता है। वैसे तो लोग अंबानी परिवार के हर एक शख्स को बेहद प्यार करते हैं, लेकिन ईशा अंबानी की तो बात ही निराली है। इतने अमीर परिवार में पली- बढ़ी ईशा सादगी ही पसंद करती है, जिसके चलते उन्हें बेहद पसंद किया जाता है। 


हाल ही में जुड़वा बच्चों के  माता-पिता बने ईशा अंबानी व आनंद पीरामल अपने लिए कुछ वक्त निकालकर डिनर डेट के लिए निकले। इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुइ्र है, जिसमें उनका सादगी भरा अंदाज देखकर लोग बेहद खुश हैं। अपनी डिनर डेट के लिए ईशा अंबानी नाइटवियर में नजर आई।  कलर के प्रिंटेड सिल्क नाइटसूट में वह बेहद प्यारी लग रही थी।


मुकेश अंबानी की लाडली ने इस दौरान नो-मेकअप लुक में अपने बालों को लो पोनीटेल में बांधा था और ब्लैक फ्लैट्स पहन रखा था। कैमरे को देखकर वह मुस्कुराती नजर आई। वहीं उनके पति पीरामल ब्लू कलर की टी-शर्ट और ब्लैक कलर का लोअर में काफी कूल लग रहे थे। ईशा व आनंद अपनी इस आउटिंग के दौरान काफी खुश नजर आ रहे थे।


इस कपल को देखने के बाद लोग उनकी तरीफें करते नही थक रहे हें। लोगों का कहना है कि इतना पैसा होने के बावजूद दोनों कितने सिंपल हैं। बता दें कि ईशा अंबानी ने दिसंबर 2018 में आनंद पीरामल से शादी की थी। उन्होंने नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

Content Writer

vasudha