ईशा अंबानी ने अपने LA वाले बंगले को किया सेल, क्या आपने देखी इस आलिशान घर की तस्वीरें?

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 10:46 AM (IST)

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी की गिनती दुनिया की सबसे सफल बिजनेसवुमेन में होती है। उनका लाइफस्टाइल भी बेहद शानदार है जो उनके कपड़े और गहनों में देखने को मिल जाता है। इसके अलावा उनके पास लग्जरियस घर की भी कमी नहीं है, करोड़ों की मालकिन ईशा ने हाल ही में अपना लॉस एंजेलिस स्थित अपने आलिशान घर को बेच दिया है।  


अंबानी फैन पेज पर शेयर की गई पोस्ट के अनुसार ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का एलए रेजिडेंस हाल ही में अमेरिकन सिंगर जेनिफर लोपेज और उनके पार्टनर बेन एफ्लेक ने खरीदा लिया है। बताया जा रहा है कि जेनिफर लोपेज   61 मिलियन अमेरिकी डॉलर में इसे खरीदा है। याद हो कि ईशा ने ना लॉस एंजेलिस वाले इस घर में ही अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इसे बेचने क्या वजह रही यह अभी तक सामने नहीं आया है। 


इस घर के बारे में बात करें तो बाहर से यह घर जितना आलीशान है उतना ही अंदर से खूबसूरत भी है। यहां ज्यादा व्हाइट और ऑफ-व्हाइट कलर का इस्तेमाल किया गया है। घर में एक ओपन प्राइवेट स्विमिंग पूल भी है, जो रात में रंगीन रोशनी से जगमगा जाता है। इस घर की रसोई भी बेहद  लैविश है, जिसकी तस्वीरें कुछ समय पहले वायरल हुई थी।  एक शेफ द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में लोहे की अलमारियां, कई बेज कलर के बर्तन देखने को मिले थे। 


 ईशा अंबानी के लॉस एंजेलिस घर की कुछ अनदेखी झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आती रही हैं। उनके घर में एक भव्य एंट्री गेट है, इसे  शानदार पेंटिंग, मिनिमल कलर के सोफे, एक पियानो से सजाया गश है। आलीशान घर में लॉन के बगल में एक कोजी स्विमिंग एरिया भी है।


फिलहाल ईशा अपने पति और दो बच्चों के साथ साउथ मुंबई के वर्ली में स्थित 450 करोड़ रुपए की कीमत वाले आलीशान घर 'गुलिता' में रह रही हैं। इस घर का कोना- कोना सजाया गया है। आनंद के माता-पिता ने ईशा अंबानी को शादी के गिफ्ट के तौर पर यह बंगला दिया था, जसे  50 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है।  इस महल जैसे घर में तीन बेसमेंट, कई डाइनिंग रूम और एक आउटडोर स्विमिंग पूल और एक ऊंची छत वाला विशाल हॉल भी है।

Content Writer

vasudha