ईशा अंबानी की ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन, करिश्मा भी हुई शामिल

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2019 - 01:51 PM (IST)

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति और अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 23 अक्टूबर को अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने एक आलिशान पार्टी का आयोजन किया। बहुत से सितारें इस पार्टी में शामिल हुए। इसमें से एक थी बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर। करिश्मा बहुत ही सेक्सी अवतार में इस पार्टी में स्पॉट हुई। आइए आपको इस पार्टी की खास तस्वीरों से साझा करते है। 

ईशा ने बेबी पिंक और बेबी पिंक शिमरी फैब्रिक मिक्स मिडी पहनी हुई थी। उनकी ड्रेस से ज्यादा उनके चेहरे पर नूर दिख रहा है। इस तस्वीर में ईशा ने बहुत ही लाइट मेकअप किया हुआ है। सच कहे तो ईशा इस ड्रेस में बहुत क्यूट लग रही है। 

वहीं करिश्मा कपूर ब्लैक शिमरी ड्रेस में बहुत सेक्सी लग रही है। करिश्मा ने गर्ल गैंग के साथ अपनी सेल्फी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

Content Writer

shipra rana