Bride-to-be: ईशा अंबानी से लें प्री-वेडिंग मेकअप के बेस्ट आइडियाज

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 04:45 PM (IST)

बिजनेसमेन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी जल्दी ही आनंद पीरामल के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। ईशा अंबानी की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किए जा रहे हैं। शादी के फंक्शन के दौरान ईशा अंबानी का एक से बढ़कर एक खूबसूरत लुक देखने को मिल रहा है। कपड़ों के साथ-साथ उनका मेकअप लुक भी बेहद खास है। चलिए आज हम आपको आपको ईशा अंबानी के कुछ खास मेकअप लुक दिखाते हैं। अगर आपकी भी शादी जल्द होने वाली है तो आप ईशा के मेकअप लुक से अपने लिए आइडिया ले सकते हैं।

ब्राइड-टू-बी ईशा ने हाल ही में अपने एक वेडिंग फंक्शन में अबू जानी संदीप खोसला का मिरर वर्क लंहगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने विंग्ड आईलाइनर, न्यूड लिपस्टिक शेड और ग्लोइंग मेकअप किया था। साथ ही इस लुक के साथ उन्होंने हाइड्रो (Hairdo) हेयर स्टाइल बनाया था।

अपने शादी के फंक्शन में आप ईशा की तरह स्ट्रांग आईब्रो और लैशेस को हाईलाइट कर सकती हैं। इसके साथ मिनरल मेकअप और न्यूड लिपस्टिक आपको परफेक्ट लुक देगी।

स्मोकी आईस के साथ न्यूड पिंक लिपस्टिक और कर्ली हेयर भी ईशा को परफेक्ट लुक दे रही है। आप भी उनकी तरह शादी के किसी फंक्शन में इस तरह का मेकअप कर सकते हैं।

अपनी शादी की ग्रह पूजा में ईशा ने सब्यसांची का रेड लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन आईशैडो व रेड डार्क लिपस्टिक के साथ सिपंल मेकअप किया था।

अपनी शादी के फंक्शन में आप ईशा की तरह ग्लेमर्स लुक चाहती हैं तो Kohled Eyes मेकअप ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ ही हेयर वेव्स आपकी लुक को कंपलीट करेंगे।

अपनी शादी की प्री वेडिंग पूजा में आप ईशा की तरह मिनरल मेकअप और डार्क लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ ही बालों को स्ट्रेस कर अपने लुक को कंपलीट करें।

अंबानी ने अपनी इंगेजमेंट पर न्यूड कलर फेरिटेल लहंगा वियर किया था, जिसके साथ उन्होंने लाइट मेकअप, बारीक आईलाइनर और रेड लिपस्टिक शेड लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने हल्के कर्ली बालों के साथ हेयर एक्सेसरीज पहनी हुई थी।

अपने एक फैमिली फंक्शन के दौरान ईशा ने पिंक लहंगे के साथ ग्लोइंग मेकअप, स्मोकी आईस और न्यूड लिपस्टिक लगाई थी। आप भी अपने वेडिंग फंक्शन के दौरान ईशा की तरह मेकअप करके ग्लेमर्स लुक पा सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput