'द ओबेरॉय उदयविलास' में होगा ईशा का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, देखिए पैलेस की शानदार तस्वीरें

punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 02:14 PM (IST)

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी 12 दिंसबर को अजय पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। शादी की तैयारियां हो चुकी है। यह ग्रैंड वेडिंग मुंबई स्थित अंबानी निवास एंटीलिया में होगी। 8 दिंसबर और 9 दिंसबर को प्री-वेडिंग सेरेमनी होगी जिसके लिए उदयपुर में होटल द ओबेरॉय उदय विलास को बुक कर लिया गया है। 

द ओबेरॉय उदय विलास में होगा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 

उदयपुर का यह होटल लग्जरी होटल्स में से एक है। यह होटल पिछोला झील के किनारे पर बना हुआ है।

कहा जाता है कि इस होटल का निर्माण उस जगह पर हुआ है जहां मेवाड़ के महाराणा शिकार किया करते थे।

होटल में कुल 87 कमरे 1 कोहिनूर सुइट और 4 लग्जरी सुइट हैं।

इसी के साथ दो पूल और एक लग्जरी स्पा भी है। होटल के गार्डन की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। 

एक रात का किराया 33 लाख रुपए

जानकारी के अनुसार, शादी के लिए इसे बुक करने का खर्चा दो रातों का करीब 66 लाख रुपए है। इसमें टैक्स अलग से देना पड़ता है।

अगर आप पूरे होटल को बुक करते है तो अन्य लोगों की एंट्री बैन कर दी जाती है।

खाने की बात करें तो प्रति व्यक्ति लंच 6500 से 7000 रुपए और डिनर 7500 से 8500 रुपए प्रति व्यक्ति चार्ज किया जाता है।

होटल की खासियत 

आप यहां पॉट पेंटिंग, एस्ट्रोलॉजी रीडिंग,मैजिक शो, ट्रेजर हंट आदि कर सकते है।

साथ में आप लेक के किनारे डिनर और लेक में क्रूज पर घूमते हुए लंच का आंनद ले सकते हैं।

Content Writer

Priya dhir