क्या आपकी पार्टनर भी रहती है इनसेक्योर? जानिए वजह

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 05:00 PM (IST)

अक्सर आदमियों को औरतों से यह शिकायत रहती है कि वो उनके रिश्तें में इनसेक्योर फील करती है। वो अधिकतर उनपर शक करती है जिससे उनके बीच झगड़े होते रहते है। यहां तक कि वो उनके फोन को भी चेक किया करती है। इन आदतों से परेशान हो कर मर्द अक्सर रिश्ता तोड़ दिया करते है। मगर वो कभी भी अपनी पार्टनर के इस रिश्ते को ले कर इतने सवालों का सही कारण ढूंढने की कोशिश नहीं करते है। चलिए आपको ऐसे 5 वजह बताते है जो एक औरत को इनसेक्योर होने के लिए मजबूर कर देता है। 

अभी भी करते है एक्स-गर्लफ्रेंड से बात 

अगर नए रिश्ते में आने के बाद भी आप अपनी पूर्व-प्रेमिका से बात करते है तो आपके वर्तमान पार्टनर को तो बुरा लगेगा ही। साथ में वो आप पर पूरा भरोसा करने में असमर्थ रहेगी। 

करते है इग्नोर 

अगर आप अपना आधा से ज्यादा समय फोन या किसी अन्य पर बीताते है तो उन्हें आप पर शक हो सकता है। वो सोच सकती है कि शायद आपका उनसे मन भर गया हो,इसलिए आप उन्हें इग्नोर कर रहें है। 

पहले भी दे चुके है धोका 

अगर इस रिश्ते में आपने अपने पार्टनर को पहले भी चीट किया है तो शायद उनके मन में अब्भी भी यही डर हो सकता है। वो इनसेक्योर से ज्यादा स्ट्रेस की भी शिकार हो सकती है। 

कम विश्वास होना 

हर रिश्ता विश्वास पर ही टिका है,मगर कई बार किसी जूथ या फरेब के कारण आपका पार्टनर आप पर कम विश्वास करता है जो उनके अंदर एक इनसेक्योरिटी भी ला सकता है। 

बातें छुपाने की आदत 

कई बार आदमी ऐसे ही कोई बात छपा लेता है जैसे बाहर दोस्तों के साथ कहीं जाने की बात या कोई और जो औरतों के मन में वहम खड़ा कर देती है। वो इस बात को कुछ और ही सोच कर इनसेक्योर फील करना शुरू कर देती है। 

 

रिलेशनशिप टिप:अगर आपकी पार्टनर भी इनसेक्योर फील करती है तो उनसे इस बारें में खुल कर बात करें। यह आपके पार्टनर को स्ट्रेस से भी बचाएगा और आपके रिश्ते को एक चांस भी मिलेगा। 

Content Writer

shipra rana