सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे होने की वजह है ये 3 बीमारियां

punjabkesari.in Sunday, Jan 19, 2020 - 04:40 PM (IST)

सर्दियों में पैर ठंडे होना आम बात है, मगर कई बार रजाई या कंबल में पैर देने के बावजूद भी आपके पैर गर्म नहीं होते या फिर गर्म होने में देर लगाते हैं। कई बार ऐसा ठंड की वजह से नहीं बल्कि किसी बीमारी की वजह से भी हो सकता है। जैसे कि... 

 

डायबिटीज

ज्यादा देर तक पैर ठंडे रहने का कारण डायबिटीज हो सकता है। असल में शुगर ऐसी बीमारी है जो आपका शरीर अंदर से कमजोर कर देती है। जिस वजह से आपके द्वारा खाए गए भोजन के जरुरी तत्व आपको नहीं मिल पाते और आपके शरीर में विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य जरुरी तत्वों की कमी हो जाती है। जिस वजह से आपका शरीर खासतौर पर पैर जरुरत से ज्यादा ठंडे रहने लगते हैं।

थायराइड

डायबिटीज के अलावा थायराइड भी एक ऐसी प्रॉबल्म है जिस वजह से आपका शरीर ठंडा रहता है। ज्यादातर यह समस्या महिलाओं में देखने को मिलती है। शरीर में पोषण तत्वों की कमी के चलते थायराइड जैसी समस्या महिलाओं को होती है। जिस वजह से जुराबें इत्यादि पहनने के बावजूद भी उनके पैर गर्म नहीं होते।

नर्व डिसऑर्डर

नर्व डिसऑर्डर यानि नसों की कमजोरी। इस वजह से भी हाथ-पैर ठंडे रहते हैं। कई बार शरीर में खून की कमी होने पर भी हाथ-पैर ठंडे होने की सिचुएशन का सामना करना पड़ता है। खून की कमी होने पर शरीर ठंडा होने के साथ-साथ हाथ-पैर कांपने भी लगते हैं।

बचने के लिए क्या करें...

 

बैठते वक्त पैर क्रॉस न करें

जो लोग इनमें से किसी बीमारी के शिकार हैं उन्हें बैठते वक्त अपनी टांगे क्रॉस नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से टांगों में ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है, जिससे शरीर में खून अच्छे से दौरा नहीं कर पाता और हाथ पैर ठंडे रहने लगते हैं।

नियमित रुप से एक्सरसाइज

सर्दियों में अक्सर लोग एक्सरसाइज करने से परहेज करते हैं। मगर एक्सरसाइज करने से शरीर में गर्मी आती है, मांसपेशियां खुलकर अपना काम करती हैं। जिससे शरीर में खून का दौरा ठीक रहता है औऱ हाथ-पैर ठंडे नहीं होते हैं।

प्याज और आलू का रस

अगर आपके पैर ज्यादा ठंडे रहते हैं तो नहाते वक्त पानी में आलू का या फिर प्याज का रस डालकर स्नान करें। ऐसा करने से भी शरीर में खून अच्छे से दौरा करता है।

चाय और कॉफी

भले सर्दी दूर भगाने के लिए लोग चाय-कॉफी का अत्यधिक सेवन करते हैं मगर दिन में 2 कप से ज्यादा चाय औऱ कॉफी आपके लिए नुकसान पैदा कर सकती है। बॉडी में कैफीन की मात्रा ज्यादा होने से भी शरीर में खून अपना दौरा अच्छे से नहीं कर पाता , जिससे हाथ-पैर ठंडे रहने की समस्या आम होती है। 

Content Writer

Harpreet