क्या Uric Acid के मरीज खा सकते हैं अंडा? जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

punjabkesari.in Monday, Jun 28, 2021 - 05:12 PM (IST)

हमारे शरीर में प्राकृतिक तौर से कुछ कैमिकल्स होतो हैं। इनमें से एक है यूरिक एसिड। यह एक ऐसा केमिकल है जो प्यूरीन के टूटने से बनता है। असल में हमारे शरीर में प्यूरीन पहले से होता है। मगर प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करने से इसकी मात्रा बढ़ जाती है। इसके शरीर में अधिक जमा होने से यह जोड़ों में क्रिस्टल्स के रूम में जमा होने लगते हैं। इसके कारण गठिया रोग होने का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। 

 

ऐसे में इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये मरीज अपने खानपान में कुछ बदलाव करके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा कंट्रोल कर सकते हैं। गठिया से परेशान लोगों को अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा को कम करने जरूरत है। ऐसे में आमतौर पर लोगों के मन में यही सवाल रहता है कि इस दौरान अंडा खाना चाहिए या नहीं। चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं...

हाई यूरिक एसिड में अंडा खाना सही 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की परेशानी का मुख्य करण प्यूरीन नामक प्रोटीन होता है। ऐसे में इन लोगों को प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। मगर एक्सपर्ट्स के अनुसार, अंडे का सेवन करने से गठिया रोग होने का खतरा कई गुणा कम होता है। अंडे में प्यूरीन ना के बराबर पाया जाता है। ऐसे में ये लोग इसका सेवन कर सकते हैं। 

इसलिए अंडा फायदेमंद 

अंडा विटामिन बी 12, डी, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम व अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें प्यूरीन की मात्रा काफी कम पाई जाती है। ऐसे में यूरिक एसिड से परेशान लोग अंडे की सफेदी का सेवन बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, हफ्ते मे 7 अंडों का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आप यूरिक एसिड से परेशान है तो अंडा खाने से पहले डॉक्टर की सलाह ले सकती है। 

इन बातों का रखें ध्यान 

- अंडे की जर्दी यानी पीला भाग में लगभग 200 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की समस्या हो सकती है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में 1 से अधिक अंडा खाने से बचना चाहिए। 

अंडा खाने के अन्य फायदे 

- इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। मोटापे से परेशान लोग इसे सुबह नाश्ते में खा सकते हैं।

- पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर अंडे का सेवन करने से दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। 

- एक बड़े साइज के अंडे में करीब 6 ग्राम प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को सभी जरूरी तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स आसानी से मिल जाते हैं। 

- एक्सपर्ट्स के अनुसार, अंडे के पीले भाग में अधिक मात्रा में आयरन होता है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी दूर होने के साथ बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। 

Content Writer

neetu