क्या नागा चैतन्या और सामंथा करने वाले हैं पैचअप? Viral हुई तस्वीरों से खोला राज

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2023 - 04:05 PM (IST)

साउथ इंडस्ट्री के क्यूट कपल सामंथा और नागा चैतन्य को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों की एक झलक पाने के लिए फैंस हर समय एक्साइटेड रहते हैं। लेकिन इन दोनों ने साल 2021 में तलाक की अनाउंसमेंट करके की अनांउसमंट करके फैंस को हैरान कर दिया था। सामंथा ने तलाक की बात करते हुए बताया था कि उनके और नागा के बीच चीजें अच्छे मोड़ पर खत्म नहीं हुई हैं। तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने पति नागा चैतन्य के साथ सारी तस्वीरों को ऑर्काइव कर दिया था। लेकिन अब एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद फैंस के दिलों में फिर से उम्मीद जागी है। 

तस्वीरों को किया अनऑर्काइव

अब काफी समय के बाद सामंथा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर नागा के साथ कुछ तस्वीरों को अनआर्काइव किया है। इस तस्वीर में दोनों की शादी की तस्वीर हैं जिसमें सामंथा नागा पर प्यार लुटाती दिख रही हैं। नागा और सामांथा ने क्रिश्चियन तरीके से शादी रचाई थी। कैप्शन में उन्होंने अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी है और उन्हें अपनी जिंदगी का सबकुछ कहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

 

फैंस ने बरसाया प्यार 

इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस दोनों पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। फैंस दोनों के दोबारा से साथ में आने के कयास लगा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आप दोनों ऐसे ही कपल की तरह वापस रिश्ते में आ जाएं।' 

अन्य ने कहा कि - 'इस पोस्ट को फिर से देखने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है।' 

एक ने कहा कि - 'मैं आप दोनों को साथ में देखना चाहती हूं आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हो।'

सिर्फ 4 साल चली थी दोनों की शादी 

सामंथा ने नागा के साथ कुछ और भी तस्वरी को अनआर्काइव किया है। आपको बता दें कि दोनों की शादी सिर्फ 4 साल ही चली थी। दोनों ने आलीशान तरीके से शादी की थी शादी टूट जाने के बाद सामंथा काफी गहरे सदमें में भी चली गई थी। हालांकि इसे उबरने में उन्हें काफी समय लगा था।

Content Writer

palak