क्या सलमान हैं ऐश्वर्या के पहले पति? तलाक की अफवाहों के बीच फैली सीक्रेट वेडिंग की खबर

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2024 - 05:31 PM (IST)

बॉलीवुड में कई जोड़ियां ऐसी हैं जिन्हें बिछड़े हुए कई साल हो गए हैं लेकिन आज भी उनके चर्चे चलते हैं। इसमें सबसे पहना नाम आता है ऐश्वर्या राय और सलमान खान का जिनका एक दूसरे से कोई लेना- देना नहीं है, पर लोगों को इनकी बातों से बहुत कुछ लेना देना है। तभी तो सालों बाद इनसे जुड़ी एक ऐसी बात सामने आई है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। 

PunjabKesari

पिछले कुछ समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर तरह- तरह की बातें हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों की राहें अलग हो गई हैं और जल्द ही वह तलाक देकर इस रिश्ते को खत्म कर देंगे। अब पुरानी अफवाहों की बात करें तो ऐश्वर्या की अभिषेक के साथ दूसरी शादी है। जी, हां 90 के दशक में  ऐश्वर्या राय और सलमान खान की शादी की खबर आग की तरह फैल गई थी।

PunjabKesari

खबरेंउड़ी थीं कि ऐश्वर्या ने सलमान संग शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था। दोनों ने सलमान खान के लोनावला वाले बंगले दोनों ने सीक्रेट वेडिंग की थी। इस शादी में दोनों के बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। पर इसे लेकर कभी भी दोनों की तरफ से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी कहा गया था कि सलमान और ऐश्वर्या के पैरेंट्स नाराज थे और वो इस निकाह में शामिल नहीं हुए थे।

PunjabKesari
मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी दावे किए गए थे कि  सलमान खान और ऐश्वर्या राय सीक्रेट वेडिंग के बाद हनीमून के लिए न्यूयॉर्क गए थे। दोनों को वापसी में एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इन खबरों के हर तरफ फैलने के बाद ऐश्वर्या ने अपनी एक इंटरव्यू में कहा था कि-  अगर शादी हुई होती तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री को इस बारे में पता होता। उन्होंने कहा था कि- मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो छुपाते हैं। अगर ऐसा हुआ होता तो मैं दुनिया के सामने गर्व से अपनी शादी की घोषणा करती, फिर भी, शादी करने का समय कहां है? यह सब बकवास खबर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static