क्या 13 मई को Engagement करने वाले हैं परिणीति और राघव? शादी को लेकर भी सामने आई खबरें !

punjabkesari.in Tuesday, May 02, 2023 - 06:44 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस की गौसिप्स का हिस्सा बनी हैं। परिणीति को कुछ समय पहले आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ स्पोर्ट किया गया था। उसी के बाद दोनों के अफेयर की खबरें हवा ले रही हैं। अब दोनों की शादी को लेकर भी खबरें सामने आ रही परंतु दोनों में से किसी ने भी इसी बात को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है। 

शादी के लगाए जा रहे हैं कयास 

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा राघव के साथ मार्च में दो बार रेस्तरां के बाहर स्पोर्ट हो चुकी हैं। इसके बाद से ही दोनों की शादी के कयास लगाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को क अलग लेवल पर लेकर जाने की सोच रहे हैं। वहीं सामने आई नई खबरों की मानें तो परिणीति और राघव 13 मई को रिंग्स एक्सचेंज कर सकते हैं। 

इसी साल अक्टूबर में करेंगे शादी 

नई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति और राघव 13 मई को सगाई करने वाले  है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि दोनों की सगाई की रस्में दिल्ली में होंगी। इससे पहले यह भी खबर आई थी कि दोनों की रोका सेरेमनी हो गई है और दोनों इसी साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं। एक पोर्टल ने कहा था कि - परिणीति और राघव का रोका हो चुका है। यह एक पारिवारिक कार्यक्रमथा और दोनों काफी खुश थे उसी पोर्टल ने कहा था कि अक्टूबर के अंत तक दोनों शादी कर सकते हैं। 

नई आई खबरों की मानें तो परिणीति और राघव को शादी की कोई जल्दी नहीं है और दोनों के अपने कई वर्क कमिटमेंट्स भी हैं जिसके कारण वो अच्छी तरह प्लान करके ही सारे काम करेंगे। 

प्रियंका भी होगी शादी में शामिल 

रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा भी शादी में शामिल हो सकती हैं। वहीं अगर बात परिणीति के वर्कफ्रंट की करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ फिल्म 'ऊंचाई' में दिखी थी। इसके अलावा वह दिलजीत दोसांझ के साथ 'चमकीला' में भी दिखने वाली हैं। 

 

Content Writer

palak