प्रेगनेंसी में तुलसी का सेवन करना सही या गलत?

punjabkesari.in Wednesday, Feb 05, 2020 - 05:20 PM (IST)

तुलसी का पौधा हर घर में आसानी से मिल जाता है। धार्मिक मान्यताओँ के साथ यह अच्छी हैल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी का प्रयोग कई आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने में किया जाता है। रोजाना इसका 1 पत्ता खाने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इसमें विटामिन, फाइबर, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने से यह दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। कई फायदे होने के बावजूद भी क्या आपने सोचा है कि इसके सेवन से फायदा की जगह नुकसान हो सकता है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान तुलसी का सेवन करना सही है या नहीं यह जानना बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते है प्रेगनेंसी में तुलसी का सेवन करने से मिलने वाले फायदे और नुकसान के बारे में...

गर्भावस्था में तुलसी खाएं या नहीं

तुलसी में विटामिन, फाइबर, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण पाए जाते है। ऐसे में रोजाना तुलसी का 1 पत्ता चबाने से सिरदर्द, बुखार, गला खराब आदि समस्या से राहत मिलती है लेकिन कुछ लोगों का मानना होता है कि इसका गर्भावस्था में सेवन नहीं करना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको गर्भावस्था को दौरान तुलसी खाने से होने वाले फायदे और नुकसान दोनों के बारे में बताते है।

तुलसी खाने के फायदे

ब्लड क्लॉटिंग में मददगार

विटामिन की मात्रा भरपूर होने से प्रेग्नेंसी में तुलसी खाना फायदेमंद होता है। तुलसी शरीर में खून के थक्के बनने से रोकती है जिससे खून के बहने का खतरा कम रहता है। इसके सेवन से गर्भ में पल रहा बच्चा सुरक्षित रहता है। साथ ही भ्रूण का विकास भी अच्छे से होता है। साथ ही इस दौरान गर्भवती महिला को ज्यादा खून की जरूरत पड़ती है ऐसे में यह खून बढ़ाने में मदद करती है। 

खून बढ़ाने में मददगार

इसमें फॉलेट और आयरन होने से शरीर में खून बढ़ाने में मदद मिलती है। प्रेग्नेंसी के दौरान मां में खून की कमी होने पर बच्चे को भी खतरा होता है। ऐेसे में इस टाइम पीरियड पर गर्भवती महिला को तुलसी का सेवन जरूर करना चाहिए। 

अनीमिया होने से रोकती है तुलसी

तुलसी के सेवन से खून में हीमॉग्लोबिन का स्तर के साथ रेड ब्लड सेल्स की संख्या भी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में यह अनीमिया होने के चांचिस को कम करती है।  इसके अलावा इसे खाने से शरीर की थकान दूर हो ऊर्जा मिलती है। 

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

तुलसी में विटामिन, फाइबर, जिंक, फॉस्फॉरस, कॉपर, मैग्नीशियम आदि तत्व पाए जाते है जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देती है। इसका रोजाना सेवन करने इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही इंफेक्शन होने का खतरा कम रहता है जिससे गर्भ में पल रहा बच्चा हैल्दी और स्ट्रांग होता है। 

तुलसी खाने के नुकसान

गर्भाशय में सिकुड़न हो सकती है

तुलसी का सेवन करने से कई महिलाओं को गर्भाशय में सिकुड़न और मरोड़ आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। चाहे इस बारे में अभी कोई स्टडी सामने नहीं आई हो पर फिर भी बहुत से डॉक्टर्स गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन न करने की सलाह देते है। 

शुगर लेवल हो सकता है कम

तुलसी का भारी मात्रा में सेवन करने से बॉडी में शुगर लेवल लेवल की कमी होने का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा महिला को चक्कर, कमजोरी, घबराहट आदि भी फील हो सकती है। 

सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती है

तुलसी में कुछ ऐसे भी तत्व पाए जाते है जिससे हार्ट रेड बढ़ने का खतरा रहता है। मुंह में छाले होने की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। 

हो सकता है इन्ही कारणों की वजह से डॉक्टर्स गर्भवती महिलाओं को तुलसी न खाने की सलाह देते है। 
 

Content Writer

Sunita Rajput