ब्वॉयफ्रेंड का जीना मुश्किल कर देती है इन 7 तरह की गर्लफ्रैंड

punjabkesari.in Monday, Jan 20, 2020 - 02:55 PM (IST)

हर कोई चाहती है कि उनका पार्टनर ना सिर्फ उनकी बात मानें बल्कि उनसे पूछे बिना कोई काम भी ना करें, खासकर लड़कियां। मगर ज्यादातर लड़कियां अपने पार्टनर पर हुकुम चलाने लग जाती हैं। वहीं कुछ तो इतनी पॉजिसिव हो जाती है कि पार्टनर की जासूसी तक करने लग जाती है। मगर ऐसी नेचर वाली लड़कियां किसी न किसी तरह अपने ब्वॉफ्रैंड का जीना हराम कर देती हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे स्वभाव वाली लड़कियों के बारे में ही बताने जा रहे हैं....

डोमिनेटिंग गर्लफ्रैंड

ऐसे स्वभाव वाली लड़कियां पार्टनर पर सिर्फ हुकुम चलाती है। वह चाहती हैं कि आप हर काम उनके मनमुताबिक ही करें।

शक्की स्वभाव

हर वक्त शक करने वाली लड़कियां अपने पार्टनर पर जासूसी तक करने लगती है। इन्हें आपके हर पल की खबर चाहिए होती है।

पजेसिव गर्लफ्रैंड

अगर आपकी गर्लफ्रैंड को आपका किसी दोस्त या फीमेल फ्रेंड के साथ बाहर जाना पसंद नहीं है तो वह पजेसिव नेचर की है। ऐसी गर्लफ्रैंड हर बात के लिए आप पर रोक-टोक करती है।

इमोशनली ब्लैकमेलर

अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी इमोशनल है तो थोड़ा बचकर रहें। ऐसी लड़कियां अपनी बात मनवाने के लिए इमोशनल ब्लैकमेल तक कर सकती हैं। भविष्य में आपके लिए यह मुसीबत बन सकता है।

कन्फ्यूज गर्लफ्रैंड

ऐसी लड़कियों को पता ही नहीं होती कि इन्हें अपनी रिलेशनशिप से क्या चाहिए। ऐसी गर्लफ्रैंड कभी-भी आपको छोड़कर जा सकती हैं।

चिपकू तरह की गर्लफ्रेंड

इस तरह की लड़कियां हर समय अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ रहना चाहती हैं। मगर जरूरत से ज्यादा उनका यह प्यार लड़कों के लिए मुसीबत भी बन जाता है।

अपनी गलती ना मानने वाली

कई बार लड़कियां अपनी गलती होते हुए भी मानना नहीं चाहती। अपनी इगो प्रॉब्लम के कारण आपकी गर्लफ्रैंड गलती होने पर भी मानना चाहती, जो आपके लिए काफी मुश्किल सिचुएशन बन जाती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput