बॉलीवुड की इस फिल्म के लिए छोड़ी थी इरफान ने हॉलीवुड की फिल्म

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2020 - 02:47 PM (IST)

दिलों में आंसुओं का सैलाब छोड़कर साधारण कद-काठी के शानदार अभिनेता इरफान खान हम सभी को अलविदा कह गए। उन्होंने साधारण हो कर भी असाधारण होने की सीख भारत को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को दी है। भारत का हर नागरिक उनकी फिल्मों पर नाज करता है। उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में एक डायलॉग था 'जब इंसान का सपना टूटता है तो वो जिंदा लाश हो जाता है' इरफान खान भी उनके चाहने वालों के लिए एक सपने की तरह है। जिसने चंद पलों के उड़ान के बाद अपनी सवर्गवासी मां के गोद में आशियाना बना लिया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Irfan Khan !966-2020 #Irfankhan #RIP #Actor #Bollywood

A post shared by Nari (@nari.kesari1) on Apr 29, 2020 at 2:02am PDT

पठानी होने के बाद भी थे शाकाहारी 
7 फरवरी 1967 को जयपुर में इरफान का जन्म एक मुस्लिम पठान परिवार में हुआ था।पठानी होने के बाद भी उन्होंने मास-मच्छी को हाथ नहीं लगाया था। वो शुद्ध-शाकाहारी थे। इस कारण उनके पिता उन्हें हमेशा यह कहकर चिढ़ाते थे कि 'पठान परिवार में ब्राह्मण पैदा हो गया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

पत्नी के लिए जीना चाहते थे इरफान खान ! #ripirrfankhan #ripirrfankhan🙏 #Bollywood #actor

A post shared by Nari (@nari.kesari1) on Apr 29, 2020 at 1:57am PDT

उनकी बीवी सुतापा थी उनकी सपोर्टर 
जब उनका नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में एडमिशन हुआ तो उस वक्त उनके पिता की मृत्यु हो गई। उनके स्ट्रगल के दिनों में सुतापा ने उनका हर घड़ी हर पल साथ दिया। बतादें कि उनकी पत्नी उन्हीं की क्लासमेट थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

"लोग मेरा काम देखना पसंद करते हैं चेहरा नहीं" #RIPIrfankhan #bollywoodstar #restinpeace

A post shared by Nari (@nari.kesari1) on Apr 29, 2020 at 12:47am PDT

इंडियन सिनेमा थी उनकी प्राथमिकता 
दरअसल, मशहूर हॉलीवुड फिल्म 'इंटरस्टेलर' को इरफ़ान ने हिंदी फिल्म 'लंच बॉक्स' के लिए रिजेक्ट किया था। उनकी हमेशा से ही प्राथमिकता इंडियन सिनेमा रही है।  उन्होंने 'स्पाइडर मैन', 'जुरासिक वर्ल्ड', 'लाइफ ऑफ़ पाई' और 'इन्फर्नो' जैसी फिल्मों में भी काम किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

‘वैसे तो दुनिया में आते हैं सभी मरने के लिए पर असल मौत उसकी है जिसका जमाना अफसोस करें।’ #Bollywoodstar #RIPIrrfan #RIPirfankhan #restinpeace

A post shared by Nari (@nari.kesari1) on Apr 29, 2020 at 2:00am PDT

Content Writer

shipra rana