नहीं होगी बच्चे के शरीर में Iron की कमी, इन जूस को बनाएं रुटीन का हिस्सा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 02, 2022 - 06:19 PM (IST)

बच्चे के स्वास्थ्य के लेकर माता-पिता अक्सर परेशान रहते हैं। क्योंकि बच्चे बहुत जल्दी मौसमी बीमारियों का शिकार होने लगते हैं। इसके अलावा आजकल बच्चों के शरीर में आयरन की कमी होना भी सामान्य हो गई है। गलत खान-पान और बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण बच्चे इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। आयरन की कमी बच्चों के शरीर में से पूरी करने के लिए आप उनकी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। तो चलिए बताते हैं आप बच्चों को क्या-क्या दे सकते हैं...

आंवला का जूस  

आंवले में विटामिन-सी, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व अनीमिया से बतने में मदद करते हैं। आप बच्चे को आंवले का जूस बनाकर दे सकते हैं। आंवले का जूस आप दिन में एक बार बच्चे को सीमित मात्रा में दे सकते हैं। यह बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इस जूस का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें नमक डाल सकते हैं। इसके अलावा आप आंवले का मुरब्बा भी बच्चों को खिला सकते हैं। 

चुकंदर का जूस 

आप बच्चों के शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए उन्हें चुकंदर का जूस पीला सकते हैं। चुकंदर में आप संतरा मिलाकर बच्चे को दे सकते हैं। इस जूस का सेवन करने से बच्चे को आयरन और विटामिन-सी दोनों की मात्रा मिलती है। इस जूस का सेवन आप बच्चों को करवा सकते हैं। 

पालक और अनानास का जूस 

आप पालक और अनानास का जूस भी बच्चों को पिला सकते हैं। यह दोनों चीजें भी बच्चों के शरीर में से आयरन की कमी पूरा करती हैं। 

कद्दू का जूस 

आप कद्दू का जूस बच्चे को दे सकते हैं। कद्दू का जूस बच्चे के शरीर में से आयरन की कमी पूरी करेगा। कद्दू को मिक्सर में पीस लें। इसके बाद इसमें हल्की चीनी या नमक मिलाकर आप इसका सेवन बच्चे को करवा सकते हैं। 


 


 

Content Writer

palak