नवरात्रि में करें वैष्णो माता के दर्शन, कम खर्चे में IRCTC दे रहा टूर पैकेज

punjabkesari.in Tuesday, Oct 05, 2021 - 05:37 PM (IST)

अक्तूबर के महीने में नवरात्रि का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस बार ये पावन दिन 7 अक्तूबर, दिन गुरुवार से शुरु हो रहे हैं। वहीं देशभर के मंदिरों में इस दौरान भारी भीड़ होती है। इसके साथ ही लोग खासतौर पर वैष्णों माता के दर्शन करने जाते हैं। वहीं हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि में IRCTC ने टूर पैकेज उपलब्ध करवाया है। इस पैकेज को 'वैष्णो देवी दर्शन' का नाम दिया गया है। ऐसे में आप आसानी से यात्रा करके देवी मां के दर्शन का लुत्फ उठा सकते हैं। चलिए जानते हैं IRCTC के इस पैकेज के बारे में विस्तार से...

चलिए जानते हैं इस पैकेज के बारे में

वैष्णो देवी के इस टूर की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से होगी। इसके लिए रात 08:50 मिनट से यात्रा शुरु की जाएगी। अगली सुबह करीब 08:40 मिनट तक ट्रेन कटरा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। फिर यात्रियों को IRCTC के गेस्ट हाउस में लेकर जाया जाएगा। वहां पर उन्हें यात्रा स्लिप उपलब्ध होगा। फिर श्रद्धालुओं को बणगंगा दर्शन करने के लिए लेकर जाएगा। फिर वहीं से यात्री देवी मां के दर्शन के लिए मंदिर की यात्रा यानि चढ़ाई शुरु करेंगे। दर्शन के बाद सभी यात्रियों को गेस्ट रूम में आराम करने की सुविधा दी जाएगी। अगले दिन शाम 06: 50 मिनट पर दिल्ली के लिए वापिस यात्रा होगी।

जानिए सुविधाओं के बारे में

इस टूर में यात्री स्लीपर क्लास कोच में आने और जाने की यात्रा कर सकते हैं। यात्रियों के रुकने व आराम के लिए कटरा में एसी गेस्ट हाउस की सुविधा होगी। नाश्ते का भी उचित प्रबंध होगा। इसके साथ ही गेस्ट हाउस से बाणगंगा तक जाने व आने की भी व्यवस्था होगी।

3 रात और 4 दिन का टूर

IRCTC का यह टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का होगा। बात इस टूर में खर्चे की करें इसमें करीबन 2,845 रूपए लग सकते हैं।

Content Writer

neetu