खुद को शकीरा समझ आम वाले ने गाया ऐसा गाना, लोग बोले - 'अच्छी Sale Technique है...'

punjabkesari.in Monday, Jun 19, 2023 - 11:33 AM (IST)

सोशल मीडिया का बदलता दौर आजकल कई लोगों के लिए आमदनी के नए-नए रास्ते खोल रहा है। इसके जरिए लोग अपना टैलेंट दिखाते नजर आ रहे हैं। इसका इस्तेमाल करके कुछ लोग अपना कारोबार भी बढ़ाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया है जिसमें एक आम बेचने वाला व्यक्ति गाना गाते हुए सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दिखाते नजर आ रहे हैं। 

पाकिस्तान के पंजाब से वायरल हुआ ये वीडियो 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आम बेचने वाला का यह वीडियो पाकिस्तान के पंजाब का बताया जा रहा है।इंस्टाग्राम पर इसे लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। इसे देख सभी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। लोग इस शख्स के वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 3 मिलियन लोग देख चुके हैं वहीं 3 लाख 38 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह शख्स शकीरा का गाना वाका-वाका गाते हुए आम बेच रहा है। गाना गाते हुए ये शख्स अपने आम बेचते नजर आ रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by hamzachaudharyofficial (@hamzachoudharyofficial)

लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते दिख रहे हैं। कुछ वीडियो की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसे मजाक के तौर पर लेते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'पाकिस्तानी शकीरा। '

अन्य के मजाक करते हुए कहा कि - 'सीबीएसई सांइस के स्टूडेंट्स 12वीं पास करने के बाद।' 

एक ने कहा कि - 'अच्छी सेल्स तकनीक है।' 

अन्य ने  कहा कि - 'शकीरा किसी कॉर्नर में रो रही होगी।' 

Content Writer

palak