एक-दूजे के हुए Ira-Nupur, बेटी की शादी में बेहद खुश नजर आए पापा आमिर खान

punjabkesari.in Thursday, Jan 04, 2024 - 10:12 AM (IST)

आमिर खान की बेटी आयरा खान और नुपूर शिखरे ने शादी कर ली है। दोनों जन्मों-जन्मों के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। बीते दिन आयरा ने अपने परिवार की मौजूदगी में मंगेतर नुपूर शिखरे से मुंबई के ताज एंड्स में रजिस्टर्ड मैरिज की है। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई हैं।

महाराष्ट्रियन लुक में नजर आई आयरा 

वहीं अगर दोनों के लुक की बात करें तो अपनी शादी के लिए आयरा खान ने बिल्कुल हटके लुक चूज किया। वह महाराष्ट्रीयन स्टाइल में नजर आई। ब्लू कलर के ब्लाउज के साथ आयरा खान ने गोल्डन सलवार पहनी और दो दुपट्टे लिए जिन्हें उन्होंने साड़ी स्टाइल में कैरी किया। हैवी ज्वेलरी और कोल्हापुरी चप्पलों के साथ आयरा ने अपना लुक कंप्लीट किया। वहीं नुपूर ब्लू कलर के कुर्ता पजामा में काफी हैंडसम नजर आए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

शादी में शामिल हुआ पूरा परिवार 

बेटी की शादी में आमिर अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ पोज देते हुए भी दिखे। एक्टर के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट शेरवानी-धोती के साथ सिर पर पिंक पगड़ी पहनी थी। ऑवरऑल लुक में पापा आमिर भी बेहद हैंडसम नजर आए रहे थे। वहीं किरण राव गोल्डन कलर की साड़ी और ग्रीन डिजाइनर ब्लाउज में काफी एलिगेंट लगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कोर्ट मैरिज के बाद दोनों 8 जनवरी को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग करने वाले हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

जिमवेयर में नजर आए नुपूर 

नुपूर शिखरे बहुत ही अलग अंदाज में आयरा के घर बारात लेकर पहुंचे हैं। वह अपने दोस्तों के साथ 8 किलोमीटर दौड़ पूरी करने के बाद आयरा को अपनी दुल्हन बनाने पहुंचे। दोनों की कई सारी वीडियोज भी सामने आई हैं जिसमें वह ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Content Writer

palak