आखिर कहां से हुई फ्रैंच फ्राइज बनाने की शुरुआत, कैसे पड़ा इसका नाम ?

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 12:12 PM (IST)

स्नैक्स में फ्रैंच फ्राइज हर बच्चे के फेवरेट होते हैं। इनको खाना बड़े भी उतना ही पसंद करते हैं, जितने की बच्चे। कहीं रेस्टोरेंट में जाना हो तो लोग इसे एड-ऑन करना नहीं भूलते। बर्गर खाने का मजा को फ्रैंच फ्राइज के साथ ही आता है। इसके अलावा फ्रैंड फ्राईस नॉन वेज और वेजीटेरियन दोनों लोगों को बहुत पसंद होते हैं। हर साल 13 जुलाई के अमेरीका में नैशनल फ्रैंच फ्राइज डे मनाया जाता है। आइए जाने इस वर्ल्ड वाइड फ्रैंच फ्राइज के बारे में कुछ दिलचस्प बातें। 


1. इस दिन अमेरिका में बहुत रेस्टोरेंट में फ्रेंच फ्राइज फ्री में दिए जाते हैं। वहीं, कुछ जगहों पर इसे खाने की प्रतियोगिता भी रखी जाती है। 

 

 2. फ्रैड फ्राइज की खोज बेल्जियम में 1600 ईस्वी में हुई थी। अगर आप सोचते हैं कि इसे सबसे पहले फ्रॉस में बनाया गया होगा तो ऐसा नहीं है। 

 

3. जब बेल्जियम में नदियां जम जाती थी तब लोग आलू को फ्राई करके खाते थे। इसके पॉपुलर होने की एक वजह यह भी है। 

 

4. पहले विश्व युद्ध के दौरान जब पहली बार सैनिको ने फ्रैंच फ्राई खाए तो उन्हें ये बहुत पसंद आए। उन्होने इस स्नैक्स को फ्रैंच नाम दिया। इसके पीछे का कारण बेल्जियम आर्मी की ऑफिशिल भाषा फेंच का होना है। जो बाद में पूरी दुनिया में इस नाम से ही फेमस हो गए।

 

5.  फ्रैंच फ्राइज पहले बहुत मोटे होते थे,समय बदलने के साथ-साथ इसमें बहुत सारे बदलाव हुए। इसे अब पतला और कई फ्लेवर में बनाया जाने लगा है। अब इसमें सॉस के भी बहुत सारे टेस्ट मिल जाते हैं। मेयोनीज, मस्टर्ज सॉस, गार्लिक ट्वीस्ट आदि। इसके साथ खाना लोग पसंद करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static