पी.एम मोदी से लेकर बॉलीवुड सितारों ने लिया योग दिवस में हिस्सा

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2019 - 04:06 PM (IST)

आज पूरी दुनिया में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को लेकर सबसे ज्यादा मुंबई वासी उत्साहित हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आज के दिन गेटवे ऑफ इंडिया पर जाकर योग किया। शिल्पा के साथ-साथ और भी कई शख्सीयतों नें अलग-अलग जगहों पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लिया। तो चलिए लेते हैं सभी सेलेब्रिटीज की एक-एक झलक...

शिल्पा शेट्टी ने बताए योग के फायदे

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी ने योग की नियमित रूप से अपने जीवन में अपना लिया है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने सूरत में आयोजित योग सेशन में हिस्सा लिया था। इस सेशन में 3000 लोगों ने शिल्पा के साथ योग किया था।

उर्मिला ने भी योग करते हुए फोटो की शेयर

वहीं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी योग के अहमियत बताते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वो योग आसान करती दिख रही हैं। 

नेताओं ने भी समझी योग की एहमियत

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के बिजवासन में लोगों के साथ योग किया। दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राजपथ पर योग दिवस की अगुवाई कर रहे हैं। यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी रांची, झारखंड के प्रभात तारा मैदान में लोगों के साथ योग करके योग दिवस मनाया। 

Content Writer

Anjali Rajput