Wall Decor: दीवार के रंग, जो आपके मूड को करते हैं बूस्ट

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 04:23 PM (IST)

माना जाता है कि इंटीरियर में रंग के इस्तेमाल से हर व्यक्ति पर अलग-अलग प्रभाव पड़ सकता है। यह सजावट ती भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो कमरे की लुक बदल देता है। हालांकि अगर आप दीवारों के लिए पेंट कलर चुनने को लेकर उलझन में हैं तो हम आपको कुछ आइडियाज देंगे, जिससे आप इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

हर व्यक्ति का स्वाद और व्यक्तित्व अलग होता है लेकिन ये रंग हर व्यक्ति को पसंद आएंगे। तो अगर आप भी घर की दीवारों का मेकओवर करने की सोच रहे हैं तो यहां से आइडिया ले सकते हैं।

हरा रंग प्रकृति के करीब होता है। जो लोग प्राकृतिक वातावरण पसंद करते हैं तो उनके लिए यह बेस्ट कलर है।

इंटीरियर में पीला रंग जोड़ने से आप उत्साही रहेंगे और रोजाना एक्टिविटी को शुरू करने से पहले हमेशा सकारात्मक सोचेंगे।

नीला एक शांत रंग है इसलिए इससे कमरे को ठंडक, शांति मिलती है।

गुलाबी रंग उन लोगों के लिए एकदम सही है जो कमरे को सॉफ्ट लुक देना चाहते हैं।

घर की दीवारों पर सफेद पेंट करवाने से पॉजिटिविटी आती है क्योंकि यह रंग सकारात्मकता, शांति और शुद्धता का प्रतीक होता है।

न्यूली मैरिड कपल्स अपने घर में बैंगनी रंग करवा सकते हैं।

दीवारों पर ऑरेंज कलर करवाने से एनर्जी बनी रहती है। इसके अलावा इस तरह का कलर करवाने से मूड भी खुशनुमा बना रहता है।

लिविंग कोरल भी मूड़ को बूस्ट करने के लिए बेस्ट कलर है। आप अपने कमरे व लिविंग रूम की दीवारें इस रंग से कलर करवा सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput