शुभ माने जाते हैं गिफ्ट में मिले तिब्बती झंडे, जानिए इससे जुड़ी दिलचस्प बातें

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2020 - 04:48 PM (IST)

अक्सर आपने रंग-बिरंगे तिब्बती झंडे बाइक, कार या ऑफिस में लगे देखे होंगे। इन खूबसूरत तिब्बती झंडों के रंग और इन पर लिखे हर संदेश का कोई ना कोई गहरा मतलब होता है। ये प्रार्थना के झंडे होते हैं, जब ये लहराते हुए नजर आते हैं तो हमारे संदेशों को प्रसारित कर रहे होते हैं। कहा जाता है कि युद्ध के समय तिब्बती लोगों की सुरक्षा के लिए इनका इस्तेमाल होता था। लेकिन बाद में इन झंडों में शांति का संदेश लिखा जाने लगा। तो चलिए आज आपको बताते हैं तिब्बतियन झंडों से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

इन झंडों के रंग कुछ कहते हैं 

इन झंडों में नजर आने वाले हर रंग का खास मतलब होता है। हरा रंग पानी की ओर संकेत करता है, लाल रंग आग का, पीला रंग धरती का, सफेद और नीला रंग हवा के प्रतीक हैं। इसके अलावा ये झंडे पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण यानि चारों दिशाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

झंडों का हवा में उड़ना शुभता का प्रतीक

तिब्बती झंडों का हवा में उड़ना शुभता का प्रतीक माता जाता है। जो इस बात की ओर इशारा करता है कि हमारी प्रार्थना आराध्य देव तक पहुंच रही है। इन झंडों का जमीन पर छूना अच्छा नहीं माना जाता। यह इन झंडों का अपमान होता है। अगर ये प्रार्थना झंडे उपहार में मिलें तो इनके साथ घर में गुड लक भी आता है। 

फैमिली के साथ लगाएं झंडे, मिलेगी पॉजिटिविटी

तिब्‍बती प्रार्थना झंडे दो तरह के होते हैं- Horizontal और Vertical। इन झंडों का रंग हल्का होने पर इसे शुभ माना जाता है। इसका अर्थ यह माना जाता है कि ये झंडे ईश्वर तक हमारी प्रार्थना पहुंचा रहे हैं। इन्हें चाइनीज न्यू इयर पर लगाना काफी शुभ माना जाता है। अगर इन झंडों को लगाते हुए फैमिली साथ हों तो उन पर भी इसका शुभ असर पड़ता है।

Content Writer

Bhawna sharma