स्पाइडर लिलि के फूलों से बना है Burj Khalifa का डिजाइन, अंदर लगी है दुनिया की सबसे लंबी लिफ्ट

punjabkesari.in Tuesday, May 16, 2023 - 04:04 PM (IST)

घूमने फिरने के शौकिन लोग आए दिन कहीं न कहीं जाने का बहाना ढूंढते हैं। ऐसे में आपने देश की कई सारे भव्य इमारतें घूमी होगी लेकिन क्या आप कभी दुनिया की भव्य इमारत बुर्ज खलीफा घूमी है। अगर नहीं तो आज आपको इस इमारत की कुछ ऐसी खासियत बताएंगे जिसे सुनकर आप खुद को यहां पर जाने से बिल्कुल भी रोक नहीं पाएंगे। आखिर इस इमारत में ऐसा क्या है जिसके कारण लोग यहां पर जाना पसंद करते हैं। आज आपको यह सारी चीजें बताएंगे तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

सबसे लंबी इमारत है बुर्ज खलीफा

बुर्ज खलीफा को दुनिया की सबसे लंबी इमारत के रुप में जाना जाता है। इसे इस्लामी वास्तुकला के आधार पर तैयार किया गया है। इसके अलावा इस इसमें करीबन 163 मंजिलें हैं और इनकी ऊंचाई 829.8 मीटर की है। यह एफिल टॉवर से तीन गुना ऊंची और एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से लगभग दौगुना ऊंची है। इस इमारत में दुनिया की सबसे ज्यादा मंजिलें, सबसे ज्यादा आउटडोर ऑब्जर्वेशन  डेक और सबसे ऊंची सर्विस लिफ्ट हैं। 

इतना है इमारत का वजन 

इस इमारत को बनाने के लिए कंक्रीट का पत्थर इस्तेमाल हुआ था जिसका वजन 100,000 हाथियों के बराबर हैं। वहीं इसमें इस्तेमाल हुए एल्युमीनियम का कुल वजन पांच A380 विमानों के वजन के जितना है। 

अंदर लगी है सबसे लंबी लिफ्ट 

बुर्ज खलीफा में दुनिया की सबसे लंबी चलने वाली लिफ्ट भी लगी है जो करीबन 140 मंजिल की हैं। लिफ्ट को 124वीं मंजिल पर ऑब्जर्वेशन डेक तक पहुंचने में करीबन 1 मिनट तक का समय लग जाता है। इस इमारत के ऊपर लगे हुए गोले के सिर को आप करीबन 95 किलोमीट की दूरी से भी देख सकते हैं। 

झेल सकती है भूकंप की इतनी तीव्रता

यह इमारत करीबन 7.0 की तेजी से आने वाला भूकंप आसानी से झेल सकती हैं। इसके अलावा बुर्ज खलीफा को आस-पास ऐसी की इमारतों से जोड़ा गया है जिसके जरिए ऑनलाइन अलर्ट के जरिए भूकंप आने से पहले इसके बारे में पता किया जा सकता है।   

हवाओं के तेज प्रभाव से बचाती है इमारत

इसके अलावा इमारत का आकार तिपाई यानी की वाई के जैसा है जिसके चलते इमारत को मजबूत और स्थिर रहने में भी मदद मिलती है। यह इमारत हवाओं के तेज प्रभाव से भी बच जाती है जिससे इसका प्रतिरोध और सुरक्षा भी रहती है। इस इमारत के अंदर आग से बचाने के लिए भी कई तरह की सुविधाएं दी गई हैं। 

इस तरह के फूलों के डिजाइन पर बना है बुर्ज खलीफा 

बुर्ज खलीफा को हाइमेनोकैलिस फूल और स्पाइडर लिलि के फूलों के डिजाइन पर बनाया गया है। वहीं ऊपर से देखने पर यह खिले हुए फूल की आकृति जैसे दिखते हैं। 

Content Writer

palak