शशि कपूर को जब कोख में ही मार देना चाहती थीं उनकी मां, एक्टर ने खुद बताई थी इसकी वजह!

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 04:26 PM (IST)

कपूर खानदान के कई सदस्य बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए और अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ गए इन्हीं में से एक थे शशि कपूर। शशि कपूर करोड़ों दिलों की धड़कन थे। अपने करियर में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की। अक्सर इंटरव्यू में वो अपनी जिंदगी के बारे में बातें शेयर करते थे। एक बार उन्होंने बताया था कि उनकी मां रामसरनी कपूर उन्हें 'फ्लूकी' कहती थीं और उन्होंने अबॉर्शन की भी कोशिश की थी। साल 1995 में एक इंटरव्यू के दौरान शशि कपूर ने यह बातें शेयर की थी।

पेट में ही बेटे को मार देना चाहती थी शशि कपूर की मां

उन्होंने कहा था कि जब उनकी मां को पता चला कि वो प्रेग्नेंट है तो वो काफी शर्मिंदा हुई और उन्होंने अपने पेट में पल रहे बच्चे को मारने का सोच लिया था और वो बच्चा कोई और नहीं शशि कपूर ही थे। ये तो किस्मत से शशि कपूर बच गए। 18 मार्च 1938 को जन्मे शशि पृथ्वीराज कपूर और रामसरनी के सबसे छोटे बेटे थे। एक नामी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शशि कपूर ने कहा था, ‘मेरी मां मुझे फ़्लुकी कहती थीं क्योंकि मैं अनप्लान्ड था। उनके पहले से ही चार लड़के थे और फिर मेरी मां और मेरे पिताजी ने हमेशा एक लड़की के लिए प्रार्थना की थी। 1933 में मेरी बहन उर्मिला का जन्म हुआ, उनका एक परिवार था और मेरे माता-पिता काफी खुश थे।’

आगे उन्होंने कहा, ‘अचानक पांच साल बाद, मेरी मां को पता चला कि वह एक बच्चे की उम्मीद कर रही थीं और यह उनके लिए बहुत शर्मनाक था, वो बच्चा मैं था। उन्होंने मुझसे छुटकारा पाने की पूरी कोशिश की। बेशक, वे पुराने समय थे और गर्भपात जैसा कुछ नहीं होता था। वो मुझे बताया करती थीं कि वो अपने बच्चे को खोने के लिए साइकिल से गिरती रहीं, सीढ़ियों से नीचे गिरती रहीं लेकिन शशि कपूर जिद्दी थे। एक भविष्य था। इसलिए मैं एक फ्लेक एक्टर, एक फ्लक स्टार और एक फ्ल्यूक इंसान हूं।’

शशि कपूर ने विदेशी महिला को बनाया था अपना लाइफपार्टनर

शशि कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे। वो कपूर खानदान के इकलौते और पहले बच्चे भी रहे जिन्होंने विदेशी महिला को अपनी पत्नी बनाया और इस बात के लिए वह काफी सुर्खियों में भी रहे थे। शशि कपूर ने यूके की एक्ट्रेस जेनिफर केंडल से शादी की थी और जेनिफर से उन्हें तीन बच्चे करण, कुणाल, और संजना कपूर हुए और 7 दिसंबर 1984 को सिर्फ 50 साल की उम्र में ही जेनिफर का निधन हो गया था लेकिन शशि ने दोबारा शादी नहीं की एक इंटरव्यू में उनके बेटे कुणाल ने कहा था कि पापा वास्तव में मम्मी जेनिफर के निधन के बाद कभी उभर नहीं पाए, और बाद के कई साल उन्होंने वैरागियों की तरह अपनी जिंदगी बिताई।

बता दें कि सिर्फ 18 साल के शशि अपने से 4 साल बड़ी केंडल से शादी करने के लिए तैयार थे। एक इंटरव्यू में शशि ने बताया था कि जब उन्होंने अपनी शादी की बात घरवालों से की तो क्या रिएक्शन था। शशि ने इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने शादी की बात अपने घर पर कही तो परिवार ने यहीं कहा कि अभी तुम अपनी उम्र तो देखो तो शशि ने कहा था कि वह इंतजार करेंगे और 2 साल इंतजार करने के बाद शशि ने जैनिफर से शादी कर ली। बता दें कि साल 2017 में शशि कपूर दुनिया को अलविदा कह गए थे। 


 

Content Writer

Priya dhir