शिल्पा  ने बताई ॐ नम: की परिभाषा

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2019 - 01:55 PM (IST)

फिटनेस की यहां भी बात आती है वहां शिल्पा शेट्टी हमेशा भी आगे रहती हैं। हर समय वह अफने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिटनेस कुकिंग से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उऩ्होंने एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया है कि योगा क्यों जरुरी है और इसके क्या मायने है। कुछ दिन पहले  वह ऋषिकेश में चल रहे 30 वें योगा महोत्सव में पहुंचे थे, जहां पर उऩ्होंने ॐ नम: शिवाय की परिभाषा बताई। 

योगा के फायदे 

ऋषिकेश में चल रहे 30 वें योगा महोत्सव में चल रहे योगा शिविर में शिल्पा भाग लेने पहुंची। वहां पर 70 के करीब देशों से आए हुए लोगों ने भाग लेकर योगा सीखा। शिल्पा ने उन्हें बताया कि योगा की हमारे शरीर व मन को क्या क्या फायदे होते है।  शिल्‍पा ने कहा था, ‘योगा आपकी बॉडी को फिट रखने में मददगार है। मैंने प्रेगनेंसी के बाद 4 महीने में 30 किलों के आसपास वजन कम किया था। वैसे वजन कम करने के लिए ही नहीं बल्कि योगा से शरीर की शुद्धि होती है और बुद्धि का विकास होता है।’

 

ॐ नम: शिवायषा  का क्या है महत्व 

शिल्पा ने जहां पर बताया कि ॐ नम: शिवाय का जाप करने से हमें काफी फायदा होता है। इसका असली मतलब आई लव माई सेल्फ होता है।  इसका महत्‍व बताते हुए शिल्‍पा ने कहा, ‘भगवान शिव और पार्वती का एक दूसरे से जुड़ना और उनके रिश्‍ते का सही अर्थ ही योगा है। अगर आप इस नजरिए से देखेंगे तो ॐ नम: शिवाय मंत्र का सही अर्थ आपको समझ आ जाएगा।’

जीवन में आता है बदलाव 

शिल्पा ने कहा कि योगा करने से हमारे जीवन में बहुत बदलाव आता है, जिससे हमारी जिदंगी काफी अच्छी बनती हैं। यह जीवन में सुख व शांति देता, आपके सोचने व विचार करने की शक्ति में भी वृद्धि होती हैं। उन्होंने कहा कि योगा से मेरा खूब नाम हुआ है अब मैं उतना ही नाम योगा का भी बढ़ाउंगी।

Content Writer

khushboo aggarwal