अजब- गजब! खाने की जगह ये शख्स रोज खाता है कांच व बल्ब

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2019 - 11:42 AM (IST)

इस दुनिया में अजीबो- गरीब काम करने वाले कई तरह के लोग पाए जाते है। जो ऐसे काम करते है जिसे देख कर हर कोई हैरान होता है। व्यक्ति को जब भी भूख लगती है तो वह खाना खाना पसंद करते है, लेकिन मध्य प्रदेश के रहने वाले दयाराम नाम के व्यक्ति खाने की जगह कांच व बल्ब खाना पसंद करते है। 

PunjabKesari,Nari

कांच व शीशे से भरते है पेट 

मध्यप्रदेश के डिंडोरी के रहने वाले दयाराम साहू को खाने में चावल, रोटी, फल खाना बिल्कूल पसंद नही करते हैं। इनकी जगह पर यह व्यक्ति रोज 1 किलो शीशा व बल्ब खाना पसंद करता है। इस व्यक्ति को यह आदत एक या दो दिन पुरानी नही है बल्कि तकरीबन 40 से 45 साल पुरानी हैं। यह आदत उन्हें उस समय लगी थी जब वह महज 14 से 15 साल के थे। दयाराम का कहना है कि यह मेरे लिए किसी लत की तरह है। जिसे वह चाह कर भी छोड़ नही पा रहे हैं।

PunjabKesari,Nari

दूसरों को इससे बचने की देते है सलाह 

दयाराम साहू दूसरे लोगों को इसे अजमाने से बचने की सलाह देते है। उनका कहना है कि आदत लोगों के शरीर व स्वास्थ्य के लिए काफी नुक्सानदायक हो सकती हैं। इस आदत के कारण दयाराम को भी काफी तकलीफ होती है। इस वजह से वह भी इस आदत को छोड़ना चाह रहे है लेकिन छोड़ नही पा रहे है। रोज कांच खाने के कारण उनके दांत पूरी तरह से कमजोर हो चुके है। शुरु- शुरु में उनकी पत्नी भी उनकी यह आदत देखकर काफी हैरान होती थी।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static