यह होममेड ड्रिंक दिलाएंगी पेट फूलने की समस्या से छुटकारा

punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2017 - 06:18 PM (IST)

पेट फूलने का घरेलू उपचार:बदलते लाइफस्टाइल में अधिकतर व्यक्ति किसी न किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से घिरे ही रहते है। गलत खान-पान और बदलती आदतों के कारण पेट फूलने की समस्या रहती है, जिस वजह से पेट पर मोटापा दिखाई देने लगता। पेट फूलने की समस्या कई कारणों से हो सकती है लेकिन यह समस्या आगे जाकर कई परेशानियां खड़ा कर देती है। अगर आपका पेट खाने के साथ फूलता है तो रोज अदरक-नींबू का सेवन करें। इससे पेट फूलने की समस्या आसानी से दूर हो जाएगी।  

 

अदरक है पेट की गैस की रामबाण दवा 

अदरक के फ्रैश टुकड़ों में पेट की सूजन कम करने वाले गुण मौजूद होते है। अदरक को सदियों से शक्तिशाली पाचक और एंटी-इंफ्लेमेटरी माना गया है जो पाचन और आंतों से जुड़ी समस्याएं जैसे उल्टी और गैस की प्रॉबल्म दूर रखता है क्योंकि गैस की समस्या से पेट फूलने की समस्या रहती है। जब पेट की गैस बढ़ा जाती है तो पेट फूलने लगता है। अदरक पेट में जमा हुई गैस को खत्म करने का काम करता है।  

 नींबू से पेट गैस का उपचार

नींबू के रस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को स्ट्रॉग रखता है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली रोगजनकों से लड़कर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है। 

सामग्री 

 ½ इंच फ्रैश अदरक
 आधे नींबू का रस

बनाने का तरीका
 
अदरक का रस लें और आधा नींबू का रस इसमें मिलाएं। इसे एक घूंट में पीएं क्योंकि इसका टेस्ट बिल्कुल अच्छा नहीं होता। बेहतर परिणाम पाने के लिए रोज खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करें। 

ध्यान देने वाली बात 

अगर आपको इस ड्रिंक को पीने से असहज महसूस हो तो इसमें अदरक की मात्रा कम कर दें। अगर आप अपने आपको कोई सुधार नहीं दिख रहा है तो अदरक की मात्रा बढ़ा दें। 

Punjab Kesari