Interior Decor: मॉर्डन किचन को यूं दें Retro Look, दिखेगी स्टाइलिश

punjabkesari.in Saturday, Jul 24, 2021 - 04:25 PM (IST)

70 के दशक की चीजें और रसोई डिजाइन आज भी बहुत अच्छे लगते हैं, खासकर अगर वे हाई क्वालिटी वाली सामग्री से बने हों। आजकल रेट्रो लुक काफी लोकप्रिय है। किचन को विटेंज लुक देना भी बहुत आसान है। इससे ना सिर्फ आपकी किचन स्टाइलिश दिखेगी बल्कि उसका मेकओवर भी हो जाएगा। ऐसे में अगर आप भी अपनी किचन नया लुक देने की सोच रहे हैं तो परेशान ना हो।

यहां हम आपको मॉर्डन व रेट्रो कॉम्बिनेशन किचन के कुछ डिजाइन्स दिखाएंगे, जिनसे आप अपने लिए आइडियाज ले सकते हैं।

अपनी शाइनी मॉर्डन किचन को भी रेट्रो किचन एपलाइनसेंस (appliances), वस्तुओं, फर्नीचर औ, डैकोर आइटम्स, टाइल्स के साथ जोड़ सकते हैं।

रेट्रो रेफ्रिजरेटर, ओवन और अन्य रसोई एपलाइनसेंस को ढूंढना भी आपके लिए मुश्किल नहीं होगा। आप मार्केट या ऑनलाइन इसकी शॉपिंग कर सकते हैं।

रसोई को रेट्रो लुक देने के लिए आप आधुनिक इंटीरियर में कुछ पुराने रेडिएटर्स ले सकते हैं।

पुराने लकड़ी के फर्नीचर का इस्तेमाल करके भी आप किचन को रेट्रो लुक दे सकते हैं।

पोल्का डॉट्स पर्दों से दें किचन को रेट्रो लुक।

Content Writer

Anjali Rajput