युवराज सिंह ने फैंस के लिए खोले अपने घर के दरवाजे, देखें आलिशान बंगले की एक झलक

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 02:05 PM (IST)

अपने मनपसंदीदा कलाकारों के जीवन से जुड़ी हर एक जानकारी जानने के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं। कलाकार भी फैंस के लिए अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं। क्रिकेटर युवराज सिंह ने हाल ही में अपने गोवा के घर की झलक फैंस को दिखाई है। खुद भी युवराज यहां पर काफी समय बिताते हैं। युवराज ने यह घर अपने फैंस के लिए खोल दिया है। युवराज के फैंस यहां पर गेस्ट बनकर भी रह सकते हैं। क्रिकेटर के घर में करीबन 6 लोगों का ग्रुप ठहर सकता है। तो चलिए दिखाते हैं आपको युवराज के घर की एक झलक...

ब्लू कलर देता है घर को यूनिक लुक 

युवराज का घर ब्लू कलर का है। यह डिफ्रेंट कलर घर को एक यूनिक लुक देता है। गोवा का घर युवराज को उनके क्रिकेट करियर की याद भी दिलाता है। वनडे मैचों की यादों से भरा यह घर युवराज के दिल के भी बहुत ही करीब है। 

छत का दिखाया सुंदर नजारा 

युवराज के घर के पास का दृश्य भी बहुत ही लुभावना है। उनकी छत से दिखते आस-पास के पेड़-पौधे हर किसी का लुभावना नजारा दिखते हैं। अगर आप भी युवराज के घर का आनंद लेना चाहते हैं इसकी बुकिंग 28 सितंबर को दोपहर 1 बजे से कर सकते हैं। 

बेडरुम से देख सकते हैं आलीशान नजारा

युवराज के घर में 3 बैडरुम और एक पूल भी है। घर के बाहर का नजारा भी फैंस का दिल जीत लेगा। नैचुरल व्यू से भरा युवराज का आलीशान घर हर किसी को बहुत ही पसंद आएगा। पहाड़ी की चोटी पर अपने सुविधाजनक स्थान से समुद्र के 180 डिग्री के मनोरम दृश्य के साथ बना घर फैंस को शांत वातावरण देता है। आप यहां से गोवा के शानदार नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। 

स्वीमिंग पुल एरिया भी है काफी सुंदर 

स्विमिंग पुल युवाराज के घर की सुंदरता पर चार-चांद लगा देता है। बोगनविलिया और अन्य फूलों के रंग के चबूतरे से बिंदीदार पौधे और हरियाली भी आपके आकर्षण का केंद्र बनेगी। 

Content Writer

palak