Rekha का आलीशान घर ''बसेरा'', 332 करोड़ की दौलत, देखे घर का स्टाइलिश इंटीरियर
punjabkesari.in Friday, Jun 06, 2025 - 02:57 PM (IST)

नारी डेस्क: रेखा, 70 के दशक की सुपरस्टार हीरोइन, आज भी लाखों दिलों पर राज करती हैं। उनकी खूबसूरती और सादगी का ऐसा मेल है जो हर उम्र के लोगों को आकर्षित करता है। उम्र चाहे जो भी हो, रेखा का चार्म आज भी पहले जैसा ही नहीं बल्कि कई गुना ज्यादा दिखाई देता है। रेखा का स्टाइल, उनका पहनावा, उनकी मुस्कान और बोलने का तरीका सबकुछ इतना एलिगेंट होता है कि लोग अक्सर उनकी तुलना जया बच्चन से करते हैं। कई बार सोशल मीडिया और पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर रेखा को जया बच्चन से बेहतर भी कहा गया है, खासकर उनके अंदाज़ और पेशकश के चलते।
रेखा की लग्जरी लाइफस्टाइल और उनकी सादगी
भले ही रेखा एक बहुत ही लग्जरी जिंदगी जीती हैं, लेकिन उनका तरीका हमेशा शांत और सादा होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेखा की कुल संपत्ति लगभग 332 करोड़ रुपये बताई जाती है। इतनी दौलत होने के बावजूद, वे कभी भी दिखावे की जिंदगी नहीं जीतीं, बल्कि बहुत ही गरिमामय और सलीके से खुद को पेश करती हैं।
ये भी पढ़े: मुंबई में Dipika- Shoaib का लग्जरी आशियाना ‘शोएका हाउस’, इस्लामिक डेकोर बना चर्चा का विषय
रेखा के घर का नाम भी है बेहद खास
आज हम बात कर रहे हैं रेखा के घर के नाम की, जो उनकी पर्सनैलिटी की तरह ही बेहद खूबसूरत और सोच-समझकर रखा गया है। अगर आप भी अपने घर को सजाने के साथ एक प्यारा नाम देना चाहते हैं, तो रेखा के घर से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
रेखा का घर मुंबई के सबसे महंगे और स्टाइलिश इलाकों में से एक, बांद्रा में है। यह एक सी-फेसिंग बंगला है, यानी समुंदर के किनारे बसा हुआ। इस बंगले को उन्होंने एक बहुत ही प्यारा और अर्थपूर्ण नाम दिया है – 'बसेरा'।
क्या है ‘बसेरा’ नाम का अर्थ?
‘बसेरा’ एक बहुत ही भावनात्मक और गहरे अर्थ वाला शब्द है। इसका शाब्दिक मतलब होता है – आश्रय, रहने की जगह, या ठहरने का स्थान। यह नाम घर की असली पहचान को दर्शाता है।
घर सिर्फ ईंट-पत्थर से बनी एक इमारत नहीं होता, बल्कि यह एक ऐसी जगह होती है जहां इंसान खुद को सबसे ज्यादा सुरक्षित, सुकून में और सच्चा महसूस करता है। ऐसे में ‘बसेरा’ नाम यह एहसास दिलाता है कि यह जगह आपकी शांति और राहत का ठिकाना है।
‘जलसा’ बनाम ‘बसेरा’ – कौन सा नाम ज्यादा गहराई वाला है?
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का घर ‘जलसा’ नाम से जाना जाता है। यह नाम दर्शाता है – भव्यता, उत्सव, और जश्न। यह नाम एक शाही अंदाज और शोभा को सामने लाता है।
लेकिन इसके ठीक उलट, रेखा का घर ‘बसेरा’ नाम से जाना जाता है, जो शांति, सादगी और आत्मिक सुख का प्रतीक है। यह नाम जीवन के असली मकसद यानी सुकून और शांति की ओर इशारा करता है।
आज के दौर में जब लोग अपने घरों को सिर्फ दिखावे और बड़े नामों से जोड़ते हैं, रेखा ने ‘बसेरा’ नाम चुनकर यह साबित कर दिया कि असली शान सादगी में होती है।