RCB के कप्तान Rajat Patidar का इंदौर वाला घर, जहां हर कोना है स्टाइल और सुकून से भरा
punjabkesari.in Wednesday, Jun 04, 2025 - 03:34 PM (IST)

नारी डेस्क: साल 2025 के आईपीएल फाइनल के बाद न सिर्फ RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) के फैंस, बल्कि ज्यादातर भारतीय भी बेहद खुश होंगे। 18वें सीजन में RCB ने शानदार खेल दिखाया और 18 साल के सूखे को खत्म करते हुए पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की। यह जीत खास थी क्योंकि विराट कोहली ने सालों इंतजार के बाद आखिरकार इस सफलता का स्वाद चखा। इस जीत की खुशी उनके आंसुओं से साफ झलकती थी। लेकिन इतिहास के पन्नों में आईपीएल के 18वें सीजन की चैंपियन टीम का नाम याद किया जाएगा और सबसे पहले याद होगा उस कप्तान का नाम जिसने टीम को ट्रॉफी दिलाई रजत पाटीदार।
कप्तान रजत पाटीदार का जलवा
हालांकि विराट कोहली ने इस जीत के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया, लेकिन इस बार कप्तान के रूप में रजत पाटीदार ने टीम को बेहतरीन नेतृत्व दिया। उनकी कप्तानी में RCB ने यह ऐतिहासिक जीत हासिल की। रजत पाटीदार अपने बल्ले के जलवे के लिए भी जाने जाते हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के रहने वाले रजत का घर भी अपने अंदर की खूबसूरती और क्लासी होम डेकोर के लिए मशहूर है।
रजत पाटीदार के घर की खूबसूरती
रजत पाटीदार के घर की पहली नजर में ही आपको सादगी के साथ-साथ एक एलिगेंट और क्लासी लुक दिखाई देता है।
वुडन फ्लोरिंग और क्लासी पर्दे
उनके घर के फ्लोर में इस्तेमाल हुआ लाइट ब्राउन रंग का वुडन फ्लोर ना केवल घर को प्राकृतिक सुंदरता देता है, बल्कि इसे साफ-सुथरा रखने में भी मदद करता है। वहीं, बेज रंग के पर्दे कमरे को गर्माहट और आरामदायक माहौल प्रदान करते हैं। पर्दों का सिलेक्शन बहुत ही सोच-समझकर किया गया है।
पर्दों का सही चयन क्यों जरूरी है?
अगर आप भी अपने घर को क्लासी लुक देना चाहते हैं तो पर्दों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करें। दीवारों के रंग के अनुसार पर्दों का रंग चुनना जरूरी है। अगर दीवारें हल्के रंग की हैं तो आप डार्क रंग के पर्दे लगाएं ताकि वे दीवारों के रंग को उभार सकें। आजकल प्रिंटेड या न्यू पैटर्न वाले पर्दे भी काफी ट्रेंड में हैं।
वुडन फ्लोरिंग की खासियत
वुडन फ्लोरिंग की बनावट, डिज़ाइन और रंग घर की खूबसूरती बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं। यह कभी फैशन से बाहर नहीं होती। वुडन फ्लोरिंग हर तरह के इंटीरियर स्टाइल के साथ मेल खाती है चाहे वह मॉर्डन हो, ट्रेडिशनल हो या रस्टिक। इसके अलावा, वुडन फ्लोरिंग घर को एक महंगा और लक्जरी लुक भी देती है, जो आपके घर की शान बढ़ा देता है।
ये भी पढ़े: घर में पूजा वाले रूम को देना है खूबसूरत लुक, तो आजमा लें ये टिप्स
देसी स्टाइल की छत
रजत पाटीदार के घर की छत मॉर्डन और लैविश दिखती है, लेकिन उसमें देसी टच भी झलकता है। छत की बाउंड्री पर पौधे लगाए गए हैं, जो छत को खूबसूरत और हरा-भरा बनाते हैं। फ्लोर पर मोजेक टाइल्स लगी हैं, जो न केवल दिखने में अच्छी हैं बल्कि गर्मी में घर को ठंडा रखने में भी मदद करती हैं। मोजेक टाइल्स करीब 70% तक गर्मी को रिफ्लेक्ट कर सकती हैं, जिससे घर के अंदर का तापमान नियंत्रित रहता है।
मोजेक टाइल्स क्यों लगवाएं?
हरियाणा के हिसार के आर्किटेक्ट गोकुल गोयल ने भी मोजेक टाइल्स से छत बनाई थी। उनकी छत में करीब 7 हजार कुल्हण लगे थे, जो गर्मी और सर्दी दोनों मौसमों में तापमान को संतुलित रखते हैं। मोजेक टाइल्स की वजह से घर बिना एयर कंडीशनर के भी ठंडा रहता है, जिससे बिजली की बचत होती है। साथ ही, ये टाइल्स घर की खूबसूरती में भी चार चाँद लगाते हैं।
इस तरह, आईपीएल 2025 के चैंपियन रजत पाटीदार का घर भी उनके क्रिकेट की तरह ही शानदार और स्टाइलिश है। आईपीएल की जीत के साथ ही उनके घर की खूबसूरती भी लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है। RCB की यह जीत और रजत पाटीदार की कप्तानी दोनों ही क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में हमेशा याद रखी जाएंगी।