राॅयल Bedroom से लेकर थेरेपी रूम, बिग बॉस 17 का हर कोना है खास देखें Inside Picutres

punjabkesari.in Sunday, Oct 15, 2023 - 04:26 PM (IST)

आज से टीवी का मॉस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग-बॉस का नया सीजन शुरु होने वाला है। शो के फैंस बेसब्री से इसके आने का इंतजार करते हैं। हर सीजन की तरह इस बार भी बिग बॉस की थीम अलग होने वाली है। थीम के अनुसार, ही घर की सजावट भी दी गई है। इस बार की थीम दिल, दिमाग और दम की रखी गई है। वहीं अब बिग-बॉस 17 के घर से आलीशान तस्वीरें भी सामने आई हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं बिग-बॉस 17 के घर की एक झलक। 

हर बार की तरह घर के एंटरेंस से पहले ही लग्जरी स्विमिंग पूल और कंटेस्टेंट्स के वर्कआउट के लिए जिम एरिया बना हुआ है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 👁️🅱︎🅸︎🅶︎🅶︎🅱︎🅾︎🆂︎🆂 ➊➐👁️ (@mr._.khabri)

घर की एंट्री पर लगी बड़ी और सुंदर पंखों वाले घोड़े की मूर्ति सबको बहुत पसंद आने वाली है। एंट्री गेट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि घर कितना रॉयल होगा। 

वही घर के लिविंग रुप एक यूरोपीय स्ट्रीट में बदल दिया गया है। यहां पर शानदार फूल लगे हैं और इसे रंग-बिरंगे रंगों से सजाया गया है। 

अंदर लगे फूल और गेट पुराने जमाने की फील देने वाले हैं। यहां पर कंटेस्टेंट्स के बैठने के लिए सोफे भी लगाए गए हैं। 

घर के किचन एरिया को काफी कम स्पेस दी गई है। विंटेज लुक देने के लिए एरिया को कलरफुल बनाया गया है। ऐसे में ज्यादा तर दरवाजे और फर्नीचर रंग-बिरंगे ही रखे गए हैं।

कन्फेक्शन रुम इस बार बहुत ही अलग तरह से सजाया गया है। यह गेम ऑफ थ्रोन्स और हैरी पॉटर के सेट जैसा दिखता है। यहां पर रखी गई सीट भी काफी रॉयल है।  

बैडरुम को भी एकदम हॉरर फिल्म जैसा लुक दिया गया है। 


 

Content Writer

palak