सोनम कपूर के  आशियाने की Inside Pictures, लग्जरी होटल भी फेल है इस घर के आगे

punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 05:35 PM (IST)

 बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार है। जल्द ही मां बनने जा रही सोनम कपूर इन दिनों खूब सुर्खियां बटौर रही है। अनिल कपूर की लाडली ने अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट जिस अंदाज में की थी वह काफी कमाल का था। आज हम आपकाे एक्ट्रेस की घर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जहां उनके बच्चे का स्वागत किया जाएगा। 


 बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस अपने पति के साथ लंदन में रह रही हैं जहां उनका घर किसी महल से कम नहीं है। वह कई बार अपने आलिशन घर की झलकियां सोशल मीडिया पर दिखा चुकी हैं। घर की दीवारों को बेहद ही शानदार वॉलपेपर से सजाया गया है। 

आनंद और सोनम का घर लंदन के सबसे महंगे इलाके  बंगला वेस्ट लंदन के नॉटिंग हिल(Notting Hill )में है। अपने इस घर को सोनम ने  कई महंगे सजावटी सामानों से सजाया है। पूरे घर में वुडन फ्लोरिंग है और फर्श पर बेशकीमती कालीन बिछे हैं। 


तस्वीरे देखकर साफ पता चलता है कि सोनम ने अपने  घर को बहुत ही खूबसूरती के साथ संजो के रखा है। घर के अंदर कई इंडोर प्लाटंस भी लगाए गए हैं। वहीं हॉल की हल्के रंग की दीवार को पेड़-पौधे, फूल और पंछियों की बेहद खूबसूरत पेंटिग से सजाया है। 

सोनम के घर का इंटीरियर 7 स्टार होटल जैसी फील देता है। अगर यहां के डाइनिंग टेबल की बात करें तो इसे  क्लासी स्टाइल में तैयार किया गया है। घर की हर चीज  सोनम कपूर के हिसाब से डिजाइन की गई है, जो अपने आप में खास है। 

Content Writer

vasudha