आलिशान महल से कम नहीं Ranbir-Alia का घर, अंदर की खूबसूरती देख हार बैठेंगे दिल

punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2023 - 01:34 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी और आलिया की जोड़ी फैंस को इतनी पसंद आती है कि दोनों से जुड़ी कोई भी अपडेट फैंस छोड़ना नहीं चाहते। रणबीर अपनी पत्नी आलिया और बेटी राहा के साथ मुंबई के एक आलिशान घर में रहते हैं। आज एक्टर अपना जन्मदिन मना रहे हैं ऐसे में आपको उनके घर की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं जिन्हें देख आपका भी घर पर दिल आ जाएगा.... 

रणबीर पत्नी आलिया के साथ मुंबई के वास्तु नाम का घर में रहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस घर की कीमत करीबन 35 करोड़ रुपये है।

घर अंदर से इतना क्लासी और सुंदर है कि इसे देख आप भी खूबसूरती पर दिल हार जाएंगे।तस्वीरों को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह किसी आलीशान महल से कम नहीं है। 

आलिया भी आए दिन अपने घर की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस तस्वीर में पीछे देखा जा सकता है कि घर में कितना खूबसूरत इंटीरियर है।

कपल के घर में ज्यादातर चीजें शीशे की ही बनी हुई हैं जो इसकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ाती हैं। 

बेडरुम का इंटीरियर इतना प्यार है कि आप यहां पर अपना सारा दिन आसानी से बिता सकते हैं। 

घर में एक स्टडी एरिया भी है जहां पर काफी सारी किताबें रखी है। यहां पर किया गया वुडन वर्क सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ाता है। 

घर में एक बालकनी एरिया भी जहां पर कुछ पौधे लगे हुए हैं। 

घर में एक लिविंग एरिया भी जिसमें व्हाइट कलर का पेंट किया हुआ है।

Content Writer

palak