रोका सेरेमनी में दिखा पूरा देओल परिवार, क्या अब शादी में शामिल होंगी Hema Malini?

punjabkesari.in Thursday, Jun 15, 2023 - 05:47 PM (IST)

देओल परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल छाया हुआ है। सनी देओल का लाडला करण देओल जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से शादी करने वाला है। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद जल्द ही कपल सात फेरे लेने वाले हैं। हाल ही में करण और द्रिशा की रोका सेरेमनी हुई है जिसमें कपल ने जमकर मस्ती की है। सिर्फ मैरिड टू बी कपल ने ही बल्कि पूरा देओल परिवार फंक्शन को काफी अच्छे से एंजॉय करता दिखा है। रोका सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। 

पापा सनी संग और भाई संग नजर आए करण 

करण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह अपने भाई और पापा के साथ नजर आ रहे हैं। जहां सनी ब्लैक शर्ट और जीन्स में दिख रहे हैं। वहीं राजवीर देओल व्हाइट शर्ट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं होने वाले दुल्हे ने सीग्रीन ब्लू कलर का कुर्ता पजामा पहना है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Deol (@imkarandeol)

परिवार के साथ दिखा वुड टू बी कपल

इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर छाई हुई है जिसमें एक्टर के बेटे अपने पूरे परिवार के संग दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol 💯 reasons to love ♥️ (@bobbydeol_100reasonstolove)

कुछ तस्वीरों में करण अपने पापा के साथ बैठे भी दिख रहे हैं और दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

शादी में नजर आएंगे सलमान खान

रिपोर्ट्स की मानें तो करण और द्रिशा की शादी में सलमान खान भी शामिल होंगे। यह बात तो सब अच्छे से जानते हैं कि सलमान देओल फैमिली के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं ऐसे में उनके शादी में शामिल होने के पूरे कयास लगाए जा रहे हैं।

सनी की बहन ईशा देओल भी करेंगी शादी अटेंड 

वहीं इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि करण की शादी में ईशा देओल और अहाना देओल भी शामिल होंगी, वो संगीत में स्पेशल परफॉर्मेंस भी देगी। करण की शादी को लेकर वह काफी एक्साइटेड भी हैं। 

नहीं शामिल होंगी हेमा मालिनी 

परिवार के एक करीबी सूत्र के अनुसार, हेमा मालिनी करण की शादी में नहीं शामिल होंगी क्योंकि उन्होंने काफी समय से देओल परिवार से दूर बनाकर रखी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस ने अपने पति धर्मेंद्र के पुश्तैनी घर में कभी कदम नहीं रखा था जहां उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर अपने बच्चों के साथ रहती हैं। यहां तक की खुद प्रकाश कौर खुद भी हेमा के घर नहीं गई दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखी है। अपनी शादी के 43 साल के बाद भी हेमा ने अपनी दोनों बेटियों अहाना और ईशा को अपने पति के घर जाने की अनुमति नहीं दी थी। 

Content Writer

palak