आलिशान राजमहल से कम नहीं है बिग-बी का जलसा, घर की Inside Pictures कर देंगी इंप्रेस

punjabkesari.in Wednesday, Oct 11, 2023 - 02:31 PM (IST)

बॉलीवुड के बिग-बी यानी अमिताभ बच्चन की पूरी दुनिया दीवानी है। उनके अंदाज और लग्जरी लाइफस्टाइल जानने के लिए फैंस हर समय एक्साइटेड रहते हैं। एक्टर मुंबई में जलसा नाम के आलीशान घर में रहते हैं। हर वीकेंड पर फैंस उनकी झलक पाने घर के बाहर आते हैं। खुद बिग-बी अपने घर के बाहर आकर फैंस की इच्छा पूरी करते हुए उन्हें अपना दीदार करवाते हैं। आज बिग-बी अपना जन्मदिन मना रहे हैं ऐसे में इस मौके पर आपको उनके घर की अंदर की शानदार तस्वीरें दिखाते हैं। 

एक्टर का घर 2 मंजिला है और यह करीबन 10 हजार स्कवेयर फीट में फैला हुआ है। 

अमिताभ जलसा से पहले अपने परिवार के साथ प्रतीक्षा नाम के बंगले में रहते थे लेकिन पेरेंट्स के निधन के बाद वह जलसा में आकर शिफ्ट हो गए। 

घर के बाहर एक बड़े से एरिया में गार्डन है जहां पर बिग-बी प्रकृति के साथ समय बिताते हुए दिखते हैं। 

अमिताभ के घर में एक बहुत अच्छा मंदिर भी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें लगी सोने चांदी से भरे गहनों से बनी हुई हैं। 

अमिताभ के आंगन में बुद्धा की मूर्ति और छोटा सा बोनसाई पौधा भी लगा है। इसकी झलक खुद बिग-बी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिखाई थी। 

अक्सर बिग-बी अपने परिवार के साथ घर में समय बिताते हुए नजर आते हैं। घर में पड़ी चांदी की मूर्तियां डेकोरेशन को और भी खूबसूरत बनाती हैं। 

घर में लगा फर्नीचर और शानदार इंटीरियर सभी को बहुत पसंद आता है।

घर के इंटीरियर से लेकर होम एक्सरेसीज, फर्नीचर, झूमर हर चीज बहुत ही खास है।

पूरे घर को बड़ी-बड़ी पेटिंग्स के साथ सजाया गया है।


 

Content Writer

palak