ढोल की धुन पर भाभी संग जमकर नाची करिश्मा, बिना बहन के बटोरी खूब लाइमलाइट

punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2020 - 02:39 PM (IST)

बीते दिनों करीना-करिश्मा के कजिन अरमान जैन की रोका सेरेमनी रखी गई थी जिसमें रैड सूट में करीना कपूर ने खूब वाह-वाही बटोरी लेकिन इस बार लगता है करिश्मा ने फैशन में बहन को कड़ी टक्कर दी। दरअसल, करिश्मा कपूर की बुआ के बेटे अरमान जैन जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Bride to be #anissamalhotra at her sangeet #armaankishaadi #armaanjain #anussamalhotra #bollywoodmarriage

A post shared by Nari (@nari.kesari1) on Feb 2, 2020 at 8:59am PST

 

बीती रात अरमान जैन की मेहंदी सेरेमनी रखी गई जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। वहीं एक्ट्रेस करिश्मा डिजाइनर सूट में दिखी जिसके साथ उन्होंने मांगटीका व ईयररिंग्स कैरी किए। इस दौरान करिश्मा का लुक सबसे बेस्ट दिखा। सभी की नजर करिश्मा कपूर पर टिकी थी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Karishma Kapoor for #familywedding ⭐ Outfit - @payalkhandwala Jewell - @amrapali #karishmakapoor #ethnicwear #bollywoodfashion #bollywoodactress #nari

A post shared by Nari (@nari.kesari1) on Feb 2, 2020 at 7:21am PST



करिश्मा कपूर ने भाई अरमान जैन की मेहंदी में खूब एन्जॉय किया और ढेरों फोटोज भी खिंचाई जिनमें से कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। अरमान की मेहंदी से लेकर संगीत सेरेमनी की काफी वीडियो वायरल भी हो रही हैं जिसमें पूरा कपूर खानदान सेलिब्रेशन के मूड में नजर आ रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Lovely!! Moments from anissa malhotra and armaan jain wedding Sangeet today💗 #AnissaMalhotra #Armaan Jain #BridesByShradhaLuthra #ArmaanKiShaadi #AnissaMaanGayi

A post shared by Nari (@nari.kesari1) on Feb 2, 2020 at 11:19pm PST

 


बात अरमान जैन और उनकी होने वाली पत्नी अनीसा मल्होत्रा की मेहंदी सेरेमनी लुक की करें तो जहां अरमान व्हाइट कुर्ते पायजामे में नजर आई, वहीं अनीसा पेरेट कलर के लहंगे में दिखी जिसके साथ उन्होंने फ्लोरल ज्वेलरी भी कैरी की।

संगीत में उन्होंने जमकर डांस भी किया। चलिए डालते है अरमान-अनीसा के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरों व वीडियो पर एक नजर...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#karismakapoor dances her heart out at cousin #armaanjain ‘s sangeet

A post shared by Nari (@nari.kesari1) on Feb 3, 2020 at 12:41am PST

 


ज्यादातर तस्वीरों में दूल्हे राजा की बहन करिश्मा ही छाई, हालांकि इस दौरान करीना कपूर नहीं दिखी, मगर एक बात है कि करिश्मा ने इन रस्मों के दौरान बहन कीकमी बिल्कुल नहीं खलने दी और सभी के साथ जमकर मस्ती की।

बता दें कि मेहंदी पर तो करिश्मा ने येलो सूट पहना मगर संगीत पर वो रैड कलर की धोती सलवार के साथ पेंपलम ब्लाउज कैरी  किए मजर आई। दोनों ही फंक्शन पर करिश्मा का लुक परफेक्ट नजर आया।

 

Content Writer

Sunita Rajput