Inspirational: इन 2 सहेलियों की अनोखी पहल, खुद बनाकर गरीब लड़कियों को बांटती हैं पैड्स

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2019 - 02:49 PM (IST)

पीरिड्स का नाम लेना या इस बारे में बात करने के लिए लड़कियों को अक्सर मना किया जाता है। लड़कियां ही नही बड़े भी इस मुद्दे पर बात करने से शर्माते है, उन्हें लगता है कि इस बारे में बात करना बहुत ही गलत व शर्मिंदगी भरा हो सकता है। इन सब बातों को साइड पर रखते हुए जालंधर की दो सहेलियां जाह्ववी व लावन्य  न केवल लोगों को इस बारे में जागरुक करती है बल्कि महिलाओं को फ्री सेनेटरी पैड घर पर बना कर देती है। इनकी यह कोशिश जालंधर तक ही सीमित नही है, आज इनकी यह पहल चंडीगढ़ व गुडगांव तक भी पहुंच चुकी है।

पैडमैन फिल्म से मिली थी प्रेरणा 

जाह्नवी ने बताया कि उन्हें पैड बनाने की प्रेरणा पैडमैन फिल्म देख कर मिली थी। तब उन्हें पता लगा कि इस समय ऐसी कई महिलाएं है जो कि सेनेटरी पैड का इस्तेमाल न कर रेत, कपड़ा, प्लास्टिक का प्रयोग करती है। उसके बाद उन्होंने इन महिलाओं की मदद करने के बारे में सोचा। उसके बाद उन्होंने अपनी स्टाप दी स्पॉट एनजीओ को शुरु किया। 

घर पर बनाती है पैड

जाह्ववी ने बताया कि तब उन्होंने डॉक्टर से बात करके घर पर पैड बनाना शुरु किया। जिसकी कीमत उन्हें 2 रुपए से भी कम पड़ती है, इतना ही नही इसे बनाने में कुछ ही सेकेंड लगते है। खास बात यह है कि इसे बनाने में खास मेहनत नही लगती है। सिर्फ एक गोर्ज  यानि पट्टी व कॉटन चाहिए होती है। गोर्ज को काट कर उसमें तीन बार रोल किया हुआ कॉटन रोल करने की जरुरत होती है। उसके बाद इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता हैं। 

वर्कशाप लगा कर करते है जागरुक  

इस काम में अब उनके स्कूल व फैमिली दोस्तो उनका साथ देते है। महिलाओं व लड़कियों को इस बारे में जागरुक करने के लिए वह  स्कूल व घर में वर्कशाप लगाती है। इस वर्कशाप में वह उन्हें बताती है कि वह किस तरह से पैड को बना कर इस्तेमाल कर सकती है। यह कपड़े व प्लास्टिक की जगह इस्तेमाल करने में काफी सुरक्षित भी हैं। 

स्लम एरिया में देते है फ्री पैड 

दोनों सेहलियां लड़कियों को फ्री पैड देने के साथ स्लम एरिया में रह रही महिलाओं को फ्री पैड देती है। इसके साथ ही उन्हें बताती है कि किस तरह से वह इस पैड का इस्तेमाल कर खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकती हैं। 

पीरिड्स के बारे में बात करना गलत नही है बल्कि जरुरत है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करना चाहिए, इससे वह कई तरह की बीमारियों से बच सकती हैं।

 

Content Writer

khushboo aggarwal