देश के सबसे महंगे होटल, राजसी अंदाज में बिता सकते हैं छुट्टियां

punjabkesari.in Wednesday, Dec 15, 2021 - 03:19 PM (IST)

घूमना तो ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। वहीं कइयों को ऐतिहासिक, शाही नजारों को देखने व महसूस करने में मजा आता है। ऐसे में लोग कहीं जाने पर वहां रूकने के लिए खास होटल की बुकिंग करते हैं। वहीं देशभर में बहुत से ऐसे ऐतिहासिक व शाही पैलेस है जो अब होटल में बदल दिए गए। यहां पर आपको हर तरह सुख-सुविधा आसानी से मिल जाएगी। मगर बता दें, इन होटल पर 1 रात बिताने के लिए भी आपको काफी रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको देश के कुछ सबसे महंगे व आलीशान होटल के बारे में बताते हैं..

रामबाग पैलेस, जयपुर

खूबसूरती के मामले में जयपुर देशभर में मशहूर है। यहां पर आपको देश की विरासत देखने को मिलेगी। गुलाबी शहर (जयपुर) पर बना आलीशान रामबाग पैलेस पीढ़ियों से राजघरानों का घर रहा है। इसे भारत का सबसे महंगा होटल माना गया है। इस आलीशान व शाही होटल में दुनिया की हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। बता दें, एयरपोर्ट से होटल तक आने के लिए मेहमानों को जगुआर की सवारी करने का मौका भी मिलता है। एक समय यह जयपुर के महाराज का महल था पर अब इसे होटल में बदल दिया गया है। बात यहां ठहरने की करें तो रामबाग पैलेस में 1 रात रहने के लिए आपको करीब 4 से 7 लाख रूपए खर्च करने पड़ेंगे।

Picture Credit: tajhotels.com

ताज लेक पैलेस, उदयपुर

जयपुर पर बना ताज लेक होटल प्रकृति सुंदरता के साथ आपको ऐतिहासिक ख्यालों का अनुभव करवाएगा। चारों ओर से झील द्वारा घिरा यह होटल बेहद ही खूबसूरत नजर आता है। ऐसे में देश-विदेश से लोग यहां घूमने आते हैं। बता दें, यह महल मेवाड़ के राजवंश का प्रतीक है। मगर बात में इसे 5 सितारा होटल में बदल दिया। साथ ही यह मंहगे होटल में से एक माना जाता है। इस आलीशान होटल में एक रात बिताने के लिए आपको 17,500 से लेकर 3,80,000 रूपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

Picture Credit: tajholes.com

द लीला पैलेस, न्यू दिल्ली

देश की राजधानी न्यू दिल्ली में बना द लीला पैलेस अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। कहा जाता है कि यह होटल सबसे सुरक्षित हैं। यहां आने पर आप खुद को एकदम सुरक्षित महसूस करोगे। दरअसल, यहां की खिड़कियां बेहद मशहूर है। इन खिड़कियों की खासिययत हैं कि ये इनमें बुलेट प्रूफ कांच लगा हुआ है। इसके अलावा आपको यहां पर बिल्कुल राजशाही जीवन बीता सकते हैं। बात इस शाही होटल में 1 रात गुजारने की करें तो यहां ठहरने के लिए आपको करीब 11,00 से 4,80,000 रुपए का भुगतान करना होगा। होटल अपनी खूबसूरती के अलावा बेहतरीन सुविधाओं और हाई सिक्युरिटी जैसी मुख्य सुविधाओं से भी दुनियाभर में मशहूर है।

Picture Credit: booking.com

ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर

अगर आप राजशाही अंदाज में अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो आपके लिए उदयपुर का ओबेरॉय उदयविलास परफेक्ट रहेगा। इसकी शाही मेहमान नवाजी के कारण देश-विदेश से लोग होटल में आना पसंद करते हैं। होटल में 1 रात रहने के लिए पर्यटकों को करीब 2,80,000 रुपए का भुगतान करना पड़ सकता है। यहां आपको किसी महल के राजा की तरह महसूस होगा। बता दें, पुरानी कला कृतियों को ध्यान में रखते हुए होटल के स्टाफ को भी खास किस्म की ट्रेनिंग दी गई है। इन खास बातों के लेकर इस शाही होटल को देश के सबसे महंगे होटल की सूची में 6 वे नंबर पर रखा गया है।

द ओबेरॉय अमर विलास, आगरा

अगर आप कभी आगरा जाए तो द ओबेरॉय अमर विलास जाना ना भूलें। यह शाही होटल प्यार का प्रतीक के नाम से मशहूर ताजमहल से सिर्फ 600 मीटर की दूरी पर बना हुआ है। ऐसे में आप होटल के कमरे से ताजमहल के शानदार नज़ारे देख सकते हैं। इसलिए विदेशी पर्यटकों खासतौर पर इस होटल में रहना पसंद करते हैं। बात अगर होटल में एक रात रुकने की करें तो इसके लिए लगभग 25,000 से 1,50,000 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।

Picture Credit: oberoihotels.com

द ओबेरॉय राजविलास, जयपुर

जयपुर पर स्थित द ओबेरॉय राजविलास होटल अपने खास और एतिहासिक राजपूत और राजपूताना स्वागत और राजशाही से दुनियाभर में फेमस है। ऐसे में आप यहां पर राजशाही जिंदगी बीताने का मजा ले सकते हैं। राजपुताना इतिहास को महसूस करने के लिए विदेशी पर्यटक खासतौर पर यहां रुकना पसंद करते हैं। बता दें, भारत के सबसे महंगे होटल की लिस्ट में यह 9 वे नंबर पर आता है। यहां पर एक रात बिताने के लिए करीब 2,20,000 रुपए का भुगतान करना पड़ता है।

Picture Credit: oberoihotels.com

द लीला केम्पिंस्की पैलेस, उदयपुर

उदयपुर पर स्थित द लीला केम्पिंस्की पैलेस, दुनियाभर में अपने खूबसूरती से मशहूर है। यह आलीशान हो उदयपुर की पिछोला झील पर बना हुआ है, जो इसकी सुंदरता पर चार-चांद लगाती है। सुबह व शाम के समय का झील पर होटल का मनोरम नजारा हर किसी का मन आसानी से जीत लेता है। यहां पर एक रात रहने के लिए आपको करीब 2,00,000 रुपयों का भुगतान करना पड़ सकता है।

Picture Credit: travelmango

Content Writer

neetu