अपने लजीज खाने के लिए मशहूर ये शहर, डिशेज देख आपके मुंह में भी आ जाएगा पानी

punjabkesari.in Thursday, Jan 21, 2021 - 02:50 PM (IST)

भारत अपनी अलग-अलग बोली, जाति, संस्कृति व लजीज खाने से जाना जाता है। बात खाने की करें तो हर शहर की अपनी एक अलग खूबी होने के साथ डिशेज से भी मशहूर है। ऐसे में किसी भी डिश को खाने पर उसके शहर का नाम अपने आप जुबा पर आ जाता है। तो चलिए आज हम आपको भारत की कुछ खास व फेमस डिशेज के बारे में बताते हैं, जो अपने शहर की पहचान बन चुकी है। 

इंदौरी पोहा

पोहा तो आज भारत की बेहतरीन डिश में से एक माना जाता है। खाने में टेस्टी व सेहत के लिए फायदेमंद होने से लोग इसे खासतौर पर नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए अलग-अलग सब्जियां, मूंगफली, नींबू का रस का इस्तेमाल किया जाता है। 

हैदराबादी बिरयानी

बिरयानी को लोग अलग-अलग तरीके से बनाना पसंद करते हैं। मगर हैदराबाद की बिरयानी तो दुनियाभर में मशहूर है। चिकन व कई सारे मसालों से तैयार यह बिरयानी नॉन वेजिटेरियन लोगों को बेहद ही पसंद आती है। ऐसे में अगर आप भी नॉन वेज के शौकीन है तो कभी हैदराबाद जाए तो वहां की बिरयानी खाना ना भूलें। 

मुरादाबादी दाल

इस दाल को खासतौर पर शादी व किसी खास मौके पर बनाया जाता है। माना जाता है कि इस दाल को सबसे पहले शाहजहां के तीसरे बेटे मुराद बक्श की रसोई में बनाया गया था। कहा जाता है कि वे अपनी रोज की दाल खाकर ऊब गए थे। ऐसे में फिर इसके स्वाद में  बदलाव लाने के लिए कुछ प्रयोग किए गए थे। ऐसे में धुली मूंग दाल में अलग-अलग तरह के तड़के लगाकर खाया जाता है। ऐसे में यह अपने बेहतरीन स्वाद से काफी मशहूर है। 

लखनवी टुंडे कबाब

माना जाता है कि एक दिवयांग ने कबाब बनाएं। ये खाने में बेहद स्वाद होने के चलते ये लखनवी टुंडे कबाब के नाम से ही मशहूर हो गए। यह एक नॉन वेज डिश है, जो मटन व कई सारे मसालों के मेल से बनाएं जाते हैं। इसे खासतौर पर रूमाली रोटी के साथ खाया जाता है। 

बनारसी लौंगलता

बनारसी लौंगलत्ता को समोसे के साथ लोग खाना पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए मैदा का आटा गूंथ कर उसमें खोया, इलायची पाउडर, नारियल का बुरा, ड्राई फ्रूट्स व खसखस की स्टफिंग भरी जाती है। फिर इसे तेल में फ्राई करके चाशनी में डुबोकर खाया जाता है। वैसे तो यह बनारस की मिठाई है। मगर बंगाल के लोग इसे कलकत्ता की फेमस स्वीट डिश मानते हैं। 

मुंबई स्पेशल वड़ा पाव

मुंबई का वड़ा पाव दुनियाभर में फेमस है। इसे भारतीय बर्गर भी कहा जा सकता है। वड़ा पाव बनाने के लिए पाव को बीच से काट कर उसके अंदर हरी व लाल चटनी लगाई जाती है। फिर इसमें बटाटा वड़ा रख कर सर्व किया जाता है। 

Content Writer

neetu