Camping के लिए परफेक्ट रहेंगी ये जगहें, पार्टनर या दोस्त संग घूमने का प्लान

punjabkesari.in Monday, Jul 12, 2021 - 06:00 PM (IST)

घूमना का तो हर कोई शौकीन होता है। ऐसे बहुत से लोग छुट्टी मिलते ही कही घूमने का प्लान कर लेते हैं। मगर अक्सर लोग रात को होटल या किसी विला में रहते हैं। ऐसे में अगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो इसपर खुले आसमान, बर्फ से ढके पहाड़ में कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। आप कैंपिंग का प्लान पार्टनर या दोस्तों के साथ बना सकते हैं। चलिए आज हम आपको खास कैंपिंग करने की जगह बताते हैं...

नैनीताल 

नैनीताल पर्यटकों द्वारा फेमस जगह मानी जाती है। यहां पर सालभर भारी मात्रा में लोग घूमने के लिए आते हैं। आप यहां पर कैंपिंग के साथ बोटिंग, राफ्टिंग का भी मजा ले सकती है। 

पैंगोंग झील 

अगर आप लेह जाने की सोच रहे हैं तो पैंगोंग में कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। ये खूबसूरत झील हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। इसके अलावा यहां का शांत व सुहावना मौसम आपको खूब पसंद आएगा। 

ऋषिकेश 

ऋषिकेश खूबसूरत उत्तराखंड में स्थित एक शानदार जगह है। सालभर दूर-दूर से लोग यहां पर कैंपिंग करने आते हैं। खासतौर पर रात में ऋषिकेश का नजारा देखने वाला होता है। बोटिंग व राफ्टिंग के लिए भी यह जगह बेस्ट मानी जाती है। 


करेरी

करेरी का नाम शायद आपने सुना ना हो। मगर यह हिमाचल का कांगड़ा जिले में स्थित एक खूबसूरत जगह है। करेरी धर्मशाला से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप यहां पर पार्टनर व दोस्तों के साथ कैंपिंग का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा प्राकृतिक नजारों का मजा लेते हुए फोटो क्लिक करवाने के लिए भी यह जगह एकदम परफेक्ट है। 

 

Content Writer

neetu