Honeymoon Trip के लिए परफेक्ट रहेंगी ये खूबसूरत जगहें, खर्चा भी होगा कम

punjabkesari.in Wednesday, Jun 16, 2021 - 07:21 PM (IST)

भारत में बहुत सी ऐसी जगह व शहर है जो अपनी खूूबसूरती के फेमस है। यहीं नहीं इनकी खूबसूरती के चलते देश-विदेश के लोग यहां घूमने आते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता व खूबसूरत नजारें किसी का भी मन अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर लेते हैं। इसके अलावा बहुत सी जगहें ऐसी भी है जो खूबसूरत होने के साथ बजट में भी मिल सकती है। ऐसे में न्यूली मैरिड कपल्स यहां पर हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं भारत की उन जगहों के बारे में...

गोवा

अगर आप बीच के पास घूमने का मजा लेना चाहते हैं तो गोवा का प्लान कर सकते हैं। यहां पर आप खुले आसमान के नीचे व समुद्र के किनारे पार्टनर के साथ घूम सकते हैं। यहां पर कई सार बीच है, यहां पर आप बोटिंग व फोटो क्लिक करने का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा गोवा की नाइट लाइफ तो बेहद ही कमाल की मानी जाती है। न्यूली मैरिड कपल्स के घूमने के लिए तो यहां पर बहुत सी जगहें आराम से मिल जाएगी। 

आगरा

आगरा भी हनीमून मनाने के लिए बेस्ट रहेगा। आप यहां पर प्यार का प्रतीक ताजमहल देख सकते हैं। इसके अलावा आगरा का किला, फतेहपुर सिकरी व अन्य ऐतिहासिक जगहों पर भी बजट में घूम सकते हैं। ऐसे में आप कम बजट में ही पार्टनर के साथ अपना ट्रिप एन्जॉय कर सकते हैं। 

केरल

आप पार्टनर के साथ केरल में घूमने का प्लान कर सकती है। दक्षिण भारत में बसा केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती व शांत वातावरण से जाना जाता है। ऐसे में न्यूली मैरिड कपल्स के लिए यह एकदम बेस्ट रहेगी। आप यहां खुले आसमान के नीचे बोटिंग का आनंद मना सकते हैं। 


Content Writer

neetu