भारत के शाही होटल में से एक 'Lake Palace Udaipur'

punjabkesari.in Monday, Jun 19, 2017 - 04:56 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग)- हमारा देश दुनिया में सबसे खूबसूरत है। यहां पर देखने के लिए बहुत-सी एेतिहासिक और शाही इमारतें हैं। राजस्थान के उदयपुर में बहुत सी शाही इमारतें हैं जो राजवंश की याद दिलाती हैं लेकिन लेक पैलेस यहीं का सबसे खूबसूरत होटल है। यह होटल कभी महाराणा जगत सिंह का महल हुआ करता था लेकिन अब इसे होटल में तबदील कर दिया गया है। 

लेक पैलेस उदयपुर, राजस्थान की शानदार इमारतों में से एक है। 

इसे पहले जग निवास के नाम से जाना जाता था।

यह 'पिछोला झील' के बीच 'जग निवास द्वीप' पर स्थित है। 

महाराणा जगत सिंह ने सन 1743 में करवाया था इस महल का निर्माण,अब यह शानदार महल एक 5 स्टार होटल बन चुका है। 

स्पीड बोट की सुविधा से गैस्ट होटल तक पहुंचाते हैं।

इसे दुनिया का सबसे रोमांटिक होटल माना जाता है।

लार्ड कर्जन, विविएन ले, क्वीन एलिजाबेथ, ईरान के शाह, नेपाल नरेश और फर्स्ट लेडी जैकलीन केनेडी भी इस होटल के गैस्ट रह चुके हैं। यहां के कमरे शाही अंदाज में सजाए गए हैं। 75 कमरों के इस होटल में 1 बार,1 स्विमिंग पूल और 1 कॉन्फ्रेंस हॉल भी शामिल है।
 

Punjab Kesari