भारतीय तेजी से हो रहे हैं इस बीमारी के शिकार, जानिए इसके कारण

punjabkesari.in Thursday, Aug 02, 2018 - 06:41 PM (IST)

मांसपेशियों को मजबूत करने के उपाय : भागदौड़ भरी इस जिंदगी में किसी के भी पास इतना समय नहीं है कि वह अपनी सेहत का ध्यान रख सके। शरीर की केयर ना करने के कारण कई सारी बीमारियां होने लगती हैं। उन्हीं हैल्थ इशू में से एक है कमजोर मांसपेशियां । हाल ही में मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, लखनऊ, पटना और हैदराबाद के लोगों पर स्टडी की गई। यह शोध 30 से 35 साल के 1,243 लोगों पर किया गया। इस स्टडी के अनुसार लगभग 71% लोग कमजोर मांसपेशियों की समस्या से परेशान हैं। इस समस्या के कारण हाथों-पैरों में दर्द, अत्यधिक थकान, बिगड़ा हुआ मूड, भूख का कम होना, नींद संबंधी व्याधियां और हृदय की गति बढ़ने जैसे प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। 

 

कमजोर मांसपेशियों कारण


मांसपेशियों में कमजोरी प्रोटीन की कमी से होती है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। एेसे में बहुत जरूरी है कि एेसी चीजें खाई जाएं जिनमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा हो। अगर आप नॉन वेज नहीं खाते तो इन चीजों को खाएं। इनमें प्रोटीन होता है। 

 

प्रोटीन से भरपूर हैं ये चीजें
 

1.  अंडा 


अंडे में विटामिन A, B 12, D, E, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स,प्रोटीन,कैल्‍शियम व मिनरल्स होते हैं। रोजाना इसको खाने से मसल में होने वाली दर्द से राहत मिलने के साथ ही मांसपेशियां मजबूत भी होंगी। आप चाहे तो अंडे को उबाल कर या फिर इसकी सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं।

 

2. अखरोट
अखरोट में भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। 100 ग्राम अखरोट में 15 ग्राम प्रोटीन होता है। इसको ब्रेन फूड भी कहा जाता है। अखरोट खाने से याद्दश्त भी बढ़ने लगती है। मगर ध्यान रहे कि अखरोट गर्म होते हैं ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करके शरीर में गर्मी हो सकती है। 

 

3.व्हाइट चने
व्हाइट चने प्रोटीन से भरपूर होते हैं 100 ग्राम चने में कम से कम 19 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके साथ ही इनको खाने से भूख भी कम लगती है। चनों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। 

 

4. टोफू


टोफू पनीर से बना होता है। यह वेजिटेरियन लोगों की पहली पसंद है। शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा करने के लिए टोफू का सेवन करें। 

 

5. मसूर की दाल
अगर आप मास-मछली का सेवन नहीं करते तो आप मसूर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 100 ग्राम मसूर में 9 ग्राम प्रोटीन होता है। हफ्ते में 3 बार मसूर का सेवन करने से कमजोर मांसपेशियां मजबूत होने लगेगी। 

Content Writer

Nisha thakur