अब भारतीय बिना वीजा दुनिया के इन 16 देशों की करें सैर, देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Tuesday, Mar 16, 2021 - 01:31 PM (IST)

घूमने का शौक लगभग हर किसी को होता है। मगर बीते साल कोरोना का कहर होने से घूमने-फिरने से रोक लगी हुई थी। इसके कारण उड़ाने भी बंद पड़ी थी। मगर अब परिस्थिति थोड़ी सही हो रही है। ऐसे में लोग घूमने के लिए प्लान बना रहे हैं। मगर घूमने की बात करें तो इस मामले में हर कोई विदेश जाना पसंद करता है। मगर इसके लिए वीजा व कई तरह के झंझट होते हैं। मगर अब इन समस्याओं से निराश होने की जरूरत नहीं है। दरअसल भारतीय नागरिक को बिना वीजा लगाएं। ऑन अराइवल की सुविधा के चलते करीब 53 देशों में यात्रा करने की छूट है। ऐसे में आप बिना किसी परेशानी व कम खर्चे में ही अलग-अलग देशों में घूमने का मजा ले सकते हैं। 

34 देशों में वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा 

साल 2020 में केंद्रीय राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा में इस बारे में चर्चा की थी। उन्होंने इस पर बताया कि करीब 34 देश भारतीय नागरिकों को वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा देते हैं। बात अगर वीजा ऑन अराइवल (visa on arrival) की करें तो आप इन देशों की टिकट व अपना पासपोर्ट लेकर यहां जा सकते हैं। फिर आपको वहां के एयरपोर्ट पर उसी दौरान उस देश का पासपोर्ट मिल जाएगा। ऐसे में आप आसानी से वहां घूमने का मजा उठा सकते हैं। 

इन देशों में लें घूमने का मजा

बात अगर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा की करें तो यह कुल 34 देशों द्वारा दी गई। इसमें मालदीव्स, मॉरिटेनिया, म्यांमार, नाइजीरिया, पलाऊ, रसियन फेडरेशन, अर्मेनिया, बोलविया, केप वेर्डे, कोमोरोस, जिबौती, इथियोपिया, गाबोन, सिएरा लियोन, सेशेल्स, यूगांडा, उज्बेकिस्तान, जिम्बाब्वे, सोमालिया, दक्षिणी सूडान, सूरीनाम, तंजानिया, टोगो, तुवालु, गिनीया, गिनीया बिस्साऊ, ईरान, केन्या, लेसोथो, मेडागास्कर, मालवी, रवांडा, सेंट लूसिया, सामोआ आदि शामिल है। 

16 देशों में भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं 

बात भारतीय नागरिक की करें तो इन्हें मालदीव्स, मॉरीशस, भूटान, बारबाडोस, हॉन्ग कॉन्ग एसएआर, डोमिनिका, सर्बिया, ग्रेनाडा, हैती, मोंटेसेराट, निउए आइलैंड, नेपाल, सेंट विसेंट, समोआ, सेनेगल, थाइलैंड आदि देशों में बिना वीजा के एंट्री मिल सकती है। मगर इस में कुछ देशों में रहने के लिए 30 से 90 दिनों की समय सीमा है। इसका मतलब की इन देशों में सिर्फ 1 से 3 महीने तक ही यात्रा की जा सकती है। 

ऐसे में आप बिना किसी परेशानी के इन देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं।

 

Content Writer

neetu