ओडिशा की महिला ने Manchester Marathon में बनाया रिकॉर्ड, साड़ी पहनकर दौड़ी 42.5 किलोमीटर!

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2023 - 01:32 PM (IST)

भारतीय कहीं भी अपना जलवा दिखाने में पीछे नहीं हटते। ब्रिटेन में रहने वाली एक उड़िया मूल की महिला ने भी कुछ ऐसा ही किया, उन्होंने संबलपुरी साड़ी पहनकर मैराथन दौड़ी और एक नया रिकॉर्ड बन दिया। रिपोर्ट की मानें तो रविवार को मैनचेस्टर में ब्रिटेन की दूसरी सबसे बड़ी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसे महिला ने 4 घंटे 50 मिनट में पूरा किया। अब सोशल मीडिया पर महिला की साड़ी पहनकर दौड़ने वाली तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। साथ ही पब्लिक महिला के इस जज्बे को सैल्यूट कर रही हैं।

बता दें मैराथन में साड़ी पहनकर दौड़ने वाली इस महिला का नाम मधुस्मिता जेना दास है। वो 41 साल की हैं। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स मधुस्मिता की साड़ी पहने मैराथन दौड़ने वाली तस्वीरें साझा करते हुए उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं।

'फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी इंटल यूके'  ने भी भारत की संस्कृति दुनिया को दिखने के लिए की मधुस्मिता की तारीफ

 'फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी इंटल यूके' के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी मैराथन का एक वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें हम मधुस्मिता को साड़ी में आराम से दौड़ते हुए दिख सकते हैं। जबकि उनके दोस्त और परिजन उनकी हौसला अफजाई के लिए तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। बताया गया कि मधुस्मिता दुनिया भर में कई मैराथन और अल्ट्रा-मैराथन दौड़ चुकी हैं। इस मामले में यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय महिला ने देश का सीना गर्व से चौड़ा किया है। इससे पहले हैदारबाद की 44 साल की जंयती समपत ने साड़ी पहनकर 42 किलोमीटर की दौड़ लगाई थी।

Content Editor

Charanjeet Kaur