गोल्ड मेडल के लिए 36 साल बाद मैदान में उतरेंगी भारतीय महिला हॉकी टीम

punjabkesari.in Friday, Aug 31, 2018 - 02:14 PM (IST)

एशियाई खेलों में महिला खिलाड़ी अपनी जी-तोड़ मेहनत से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उनके परिवार वालों के साथ-साथ देश को भी खिलाड़ियों से बहुत उम्मीदें हैं। इस बार भारतीय महिला हॉकी टीम जापान को हराकर 36 साल बाद स्वर्ण पदक को जीतने की उम्मीद से मैदान में उतरने जा रही है। इससे पहले भारत ने 1982 में दिल्ली में हुए नौवें एशियाई खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक जीता था। इस बार यह टीम अगर गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब होती है तो उसे ओलंपिक में भी दो बार खेलने का सम्मान मिलेगा।

इस बार भारतीय महिला हॉकी टीम ने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बहुत बढ़ा है। इस बारे में टीम के कोच सोई मारिने न कहा 'सभी ने अपने काम को बखूबी निभाया जिससे हमारा डिफेंस मजबूत हुआ और इसी कारण हमें मैच में मजबूत आधार मिला।' 

आज होने वाला यह मैच जापान के खिलाफ खेला जाएगा। जिसमें खिलाड़ियों को हर दांव बहुत सतर्क होकर खेलना होगा। 


 

Content Writer

Priya verma