ये हैं वो Women Achievers जिन्होंने ये रिकॉर्ड किए अपने नाम

punjabkesari.in Sunday, Jul 08, 2018 - 05:47 PM (IST)

हमारे देश की औरतें दुनिया में कदम के साथ कदम मिलाकर चलना जानती हैं। शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र होगा, जहां महिलाओं ने अपनी भागीदारी न दिखाई हो। कुछ महिलाएं खेल, राजनीति,पढ़ाई, समाजसेवा आदि में प्रसिद्धी हासिल करके खुद को कमजोर समझने वाले लोगों को लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। वहीं, जो लोग यह समझते हैं कि औरतें कुछ नहीं कर सकती, उनके लिए यह करार जवाब है कि बिना औरतों के भी समाज अधूरा है। आइए जानें कुछ भारतीय महिला अचीवर्स के बारे में। जो हम जैसी कई औरतों को प्रेरणा देती हैं। 
 

1. भक्ति शर्मा 


भक्ति शर्मा पहली एशियन और यंगेस्ट महिला तैराक हैं, जिन्होंने साल 2015 में अपने नाम रिकॉर्ड कायम किया। अंटर्कटिक महासागर में एक डिग्री सेल्सियर्स तक ठंडे पानी में 1.4 मील तक की दूरी सिर्फ 52 मिनट में पूरी करके दुनिया में अपना नाम कमाया। 


2. अरुणिमा सिन्हा 


अरुणिमा सिन्हा उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर अंबेडकर नगर की रहने वाली है। एक पैर नकली होने के बावजूद भी दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी यानि माउंट एवरेस्ट को पार किया। इस तरह वह एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाली पहली महिला पर्वतारोही बनी। उनकी इस उपलब्धि के कारण भारत सरकार ने साल 2015 में पद्मश्री से नवाजा था। 


3. मैरी कॉम


खेल जगत मेें मैरी कॉम किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उन्होने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ खेल के प्रति अपने जज्बे को भी कायम रखा। पांच बार ‍विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता, 2012 के लंदन ओलम्पिक में कास्य पदक,  2010 के ऐशियाई खेलों में कास्य, 2014 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक आदि कई उपलब्धियों को अपने नाम किया। 


4. हर्षिनी कनहेकर


हर्षिनी कनहेकर ने पहली भारतीय महिला फायर फाइटर का के नाम से जानी जाती हैं। वह उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो अपनी इच्छाओं को समाज के डर से अधूरा छोड़ रही हैं। 


5. तानिया सचदेव


दिल्ली की रहने वाली तानिया सचदेव भारत की पहली महिला शतरंज खिलाड़ी हैं, जिन्होने साल 2007 में चैंपियनशिप जीतकर एशियाई महिला ग्रैंड मास्टर का खिताब जीता। इसके लिए उन्हें गोल्ड मैडल मिला। वह भारतीय महिला ग्रैंड मास्टर हैं।

 

Content Writer

Priya verma