डिज्नी लैंड पेरिस में रचाई इंडियन वेडिंग, राजकुमारी की तरह हुई एंट्री

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2019 - 03:48 PM (IST)

हर लड़की किसी महल की राजकुमारी बनने के सपने देखती है। कभी 'अलादीन' की 'जैस्मिन' तो कभी सिंड्रेला, ऐसे ही ख्वाब देखकर हर लड़की बड़ी होती है। यही-नहीं उनका राजकुमार किसी सफ़ेद घोड़े पर चढ़ कर आएगा, ऐसा वो जरूर सोचती है। कुछ ऐसा ही सोचा था रियल ब्राइड 'अनिशा' ने और उसका यह सपना उसके लाइफ के सबसे स्पेशल मौके पर पूरा भी हुआ है। जी हां, अनिशा और उनके दूल्हे 'वरुण' ने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए 'डिज्नी लैंड' पेरिस को चूज किया। सारी थीम डिज्नी के कार्टून पर निर्धारित थी। आइए आपको इस ग्रैंड डिज्नी शादी की एक झलक दिखातें है। 

सबसे पहले बतादें कि अनिशा ने भारतीय तरीकों से भी फेरे लिए और ईसाई तरीके से भी शादी रचाई।

फिर उनका एक ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। तो अनिशा के कुल मिलाकर 3 लुक्स है जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। 

सबसे पहले बात करते है, उनकी शादी के दिन की....... दूल्हा और दुल्हन दोनों ने पीच कलर के ऑउटफिट में ग्रैंड एंट्री की। ग्रूम डैशिंग पीच शेरवानी में,गॉगल्स लगाए, पगड़ी पहने हुए और डांस मूव्स करते हुए अपनी तशरीफ लेकर पहुंचे। 

वहीँ दुल्हन फूलों से सजी पालकी पर राजकुमारी की तरह पीच लहंगे में,16 श्रृंगार के साथ और अपने 6 रक्षक के साथ पहुंची। 

ब्राइड और ग्रूम बहुत ही खुश नजर आ रहे है। बाराती और मेहमान मिलकर खूब मस्ती कर रहे है। 

सजावट पूरी तरह से भारतीय रखी गई है।

मगर डिज्नी का तड़का देकर ऐसा लग रहा है मानों इस शादी का भी एक एपिसोड टीवी पर प्रसारित होगा। 

अनिशा और वरुण दोनों ही रॉयल अंदाज में उस आइकोनिक महल के सामने खड़े है जिसे डिज्नी का सिंबल माना गया है। 

अनिशा और वरुण ने अब वेस्टर्न वेडिंग आउटफिट वियर की है।

अनिशा ने व्हाइट वेडिंग गाउन पहना है। वो बेहद खूबसूरत लग रही है। 

इस शादी का आखिरी स्टेप था 'रिसेप्शन' और इस समारोह में मिक्की और मिनी माउस दोनों ब्राइड-ग्रूम के साथ डांस करने आए है। 

अनिशा ने पीच रफ्फल गाउन वियर किया है वहीँ ब्लैक डोपर अवतार में दूल्हे राजा ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे है। वरुण पहले ऐसे दूल्हे है जो अपनी शादी में इतने ठुमके लगा रहे है। 

Content Writer

shipra rana